EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रेलवे लाईन के किनारे मिला युवक का शव
  • 151046122 - SANDEEP GUPTA 0 0
    22 Jul 2021 22:31 PM



यूपी के गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के जमीन संदल गांव निवासी युवक नंदकिशोर बिंद का छत विछत शव नंदगंज थाना क्षेत्र के एकला (मुडवल) गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे मिला।युवक मकानों, दिवालों पर पेंटिंग का कार्य करता था। एकला गांव के ग्रामीण जब सुबह सौच इत्यादि कार्य के लिए रेलवे लाइन की तरफ गए तो उन्होंने रेलवे लाइन के किनारे एक अज्ञात युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में देखा। अज्ञात युवक का शव मिलने की खबर पूरे क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई।शव मिलने की खबर फैलते ही गांव के लोग की भीड़ लग गयी। उसी में से किसी ग्रामीण ने नंदगंज थाने को शव मिलने की जानकारी दी।सूचना प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शव की पहचान व निवास का पता युवक के पास से प्राप्त आधार कार्ड से हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय नंदकिशोर बिंद पुत्र लौजारी बिन्द बुधवार की सुबह अपने घर से नंदगंज की ओर बकाए पैसे के तगादा के लिए निकला था।लौजारी बिंद के चार पुत्रों में से सबसे छोटा पुत्र था।नंदकिशोर के ट्रेन से कटने की खबर सुनकर मां मेवाती देवी और पत्नी अनीता अचेत हो गई।



Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना