EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

देर से टीकाकरण शुरू होने से लोग हुए परेशान
  • 151046122 - SANDEEP GUPTA 0 0
    22 Jul 2021 22:08 PM



यूपी के गाजीपुर जिले के जमानियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को टीकाकरण का कार्य दोपहर करीब 2 बजे से शुरू हुआ। सुबह से ही कोविड का टीका लगवाने आये लोगों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ा। शाम चार बजे तक टीकाकरण का कार्य किया गया।
स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह से ही नगर सहित तहसील क्षेत्र के हेतिमपुर‚ ढढनी‚ चित्तावन पट्टी‚ कसेरा पोखरा‚ बेटाबर‚ धनौता‚ बहादुरपुर‚ मदनपुरा‚ बडेसर‚ खिजिरपुर‚ मतसा‚ देवरिया‚ जीवपुर‚ कालनपुर आदि दर्जनों गांव के लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लगवाने पहुंचे। जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने करीब 250 लोगों को टोकन वितरित कर दिया और लोग सुबह करीब 10 बजे से इंतजार करते रहे। काफी देर बाद टीका स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुँचा तथा टीकाकरण कार्य करीब 2 बजे आरम्भ हुआ। जिसके बाद लोगों ने राहत की सॉस ली। स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार वैक्सीन लगाने का निर्धारित समय सुबह 10 ये दोपहर 2 बजे तक है। इस संबंध में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी रविरंजन ने बताया कि जिले पर संविदा कर्मी धरने पर है। जिस कारण से वैक्सीन देर से मिली। उन्होंने बताया कि वैक्सीन देर से आई है लेकिन सभी उपस्थित लोगों को वैक्सीन जब तक नहीं लग जाता तब तक लगाया जाएगा।



Subscriber

188498

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन