EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एटीएम बना शोपीस
  • 151046122 - SANDEEP GUPTA 0 0
    22 Jul 2021 22:02 PM



यूपी के गाजीपुर जिले के भदौरा यूनियन बैंक में लगा एटीएम इन दिनों लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। तकनीकी खराबी के कारण लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।जानकारी अनुसार भदौरा यूनियन बैंक शाखा में लोगों के तुरंत नगद राशि मुहैया कराने के उद्देश्य से एटीएम सेवा प्रदान की गई है। शाखा के भवन में ही एटीएम लगे होने के बावजूद इसका लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने बताया कि विगत एक सप्ताह से एटीएम में पैसा नहीं है और ना ही बैंक में कोई मैनेजर है जिससे इसकी शिकायत की जा सके। मजबूरी बस हमें दूसरे शाखा के एटीएम अथवा बिहार में जाकर पैसा निकालने को विवश होना पड़ता है। जबकि एटीएम सेवा के नाम पर बैंक हमसे शुल्क भी वसूलता है। लोगों ने संबंधित उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द समस्या के निस्तारण की मांग की है।



Subscriber

188772

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना