EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रास्ते को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे
  • 151112186 - RAMNIVAS 0 0
    22 Jul 2021 20:20 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया संवाददाता रामनिवास वर्मा 

 

 पिढ़ौरा | गुरुवार सुबह रास्ते को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले | जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए | सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया | 

 

 

जानकारी के अनुसार थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत गांव खाजोरिया निवासी राजवीर सिंह पुत्र बाबू राम ओर राजेंद्र सिंह पुत्र लाखन सिंह, दोनों पक्षों के के बीच खेत का ट्रैक्टर ना निकलने को लेकर बवाल हो गया था | देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलना शुरू हो गए जिससे दोनों पक्षों की लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए | जिसमें से एक पक्ष के राजवीर पुत्र बाबूराम सचिन पुत्र रामनिवास और दूसरे पक्ष से राजेंद्र पुत्र लाखन सिंह कंचन पुत्र होतम सिंह घायल हो गए | पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराया

 

 

वही इस मामले में थाना प्रभारी बसई अरेला शेर सिंह का कहना है रास्ते को लेकर विवाद हो गया था जांच कर कार्रवाई की जा रही है |



Subscriber

187462

No. of Visitors

FastMail

बस्ती - पीएम ने मन की बात में योग, आपात काल और श्रावण मास पर की चर्चा     वाराणसी - झूम के बरसे बादल, लबालब हुए कई क्षेत्र; मानसून आने से किसानों को राहत     हरदोई - यूपी के किसान 31 जुलाई से पहले करवा लें फसल बीमा, नहीं तो पछताना पड़ेगा     अयोध्या - एक महीने में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे रामजन्मभूमि परिसर के सभी मंदिर     नई दिल्ली - ऑफिस में REEL देखने वाले हो जाएं सावधान, रखी जा रही है कड़ी नजर जा सकती है नौकरी     बंगाल - लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में उठे सवाल, महिला आयोग की टीम ने लगाए कई आरोप     भुवनेश्वर - पुरी रथ यात्रा भगदड़ मामले SP-DM का ट्रांसफर और पुलिस अधिकारी निलंबित