EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हिमाचल - डूबने से एक 26 वर्षीय युवक की मौत
  • 151049876 - RATTAN CHAND 0 0
    22 Jul 2021 08:53 AM



 

 

 

हिमाचल प्रदेश, जिला हमीरपुर, थाना सदर हमीरपुर के अंतर्गत वार्ड नंबर आठ, नया नगर हमीरपुर के 26 वर्षीय अमन की कुनाह खड्ड में डूबने से मौत हो गई।

अमन बुधवार को अपने तीन साथियों के साथ गांव हार के नजदीक कुनाह खड्ड में नहाने गया था। लेकिन नहाते समय वह गहरे पानी में फंस गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। अमन के साथ उसके ताया और मामा का लड़का भी नाम गए थे। दोनों ने बड़ी मशक्कत के बाद अमन को गहरे पानी से बाहर निकाला और उपचार के लिए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। लेकिन चिकित्सकों ने अमन को मृत घोषित कर दिया।

अमन के पिता सुरेंद्र कुमार भारतीय नौसेना में सेवारत थे और करीब एक दशक पूर्व उनका देहांत हुआ था। अमन अपनी माता और बहन के साथ हमीरपुर में अपने घर पर रहता था। नगर परिषद वार्ड नंबर 8 के पार्षद विनय कुमार ने युवक के निधन पर शोक प्रकट किया है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ करने पर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर विजय सकलानी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया जिला रिपोर्टर रतन चंद की रिपोर्ट
ID : 151049876
Date 22/07/2021



Subscriber

188651

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना