EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

धान की नर्सरी तैयार, नहर में पानी नहीं
  • 151046122 - SANDEEP GUPTA 0 0
    21 Jul 2021 23:27 PM



लघुडाल नहर गहमर पश्चिमी में अब तक पानी नहीं छोड़ा गया।

 

यूपी के गाजीपुर जिले के गहमर लघुडाल नहर गहमर पश्चिमी में अब तक पानी नहीं छोड़ा गया है। किसान धान की रोपाई के लिए परेशान हैं। सफाई नहीं होने से बड़ी-बड़ी घासे उगी हैं। किसानों का आरोप है कि हर वर्ष कागजों में ही नहर की सफाई हो जाती है। शायद यही कारण है कि अब तक नहर सूखी है। पांच किलोमीटर लंबी इस नहर में पिछले पांच वर्षों से टेल तक पानी नहीं पहुंचा है। आठ गांवों के किसानों की खेती इसी पर निर्भर है।

मानसून आने के बाद भी अभी तक पूर्ण रूप से धान की रोपनी नहीं हुई है। धान की नर्सरी तैयार हो गई है पर खेतों में पर्याप्त पानी नहीं होने से रोपाई बाधित है। जिन किसानों के पास निजी पंपिग सेट है, वे रोपनी कर रहे हैं। अधिकतर किसान अभी भी बारिश होने की आस लगाए हैं। अधिकतर गांव से होकर गुजरने वाली लघुडाल नहर गहमर पश्चिमी की साफ-सफाई नहीं कराई गई है, जिससे आज भी नहर सूखी हुई है। किसान मिथिलेश सिंह, नादेश्वर उपाध्याय, अनिल उपाध्याय, धनपाल यादव, रामधारी यादव, सियाराम यादव आदि ने बताया कि बार-बार शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। गहमर, करहियां, हथौरी, गदाईपुर, खुदरा, पथरा, मरकरा, व फकीरपुर की खेती भगवान भरोसे है।



Subscriber

188592

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना