EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मोगा के शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों में लगाया गया किताबों का लंगर
  • 151114024 - DEVINDER KUMAR 0 0
    19 Jul 2021 09:35 AM



19 जुलाई, मोगा, पंजाब के मोगा जिला में शिक्षा विभाग मोगा के द्वारा मोगा ज़िला के सभी सरकारी स्कूलों में किताबों का लंगर लगाया गया | यह किताबों का लंगर सारे ही पंजाब में 6 जुलाई से 19 जुलाई तक चलाया जा रहा है जिसको की जिले के हिसाब से बांटा गया है | यह किताबों का लंगर मोगा के सभी सरकारी स्कूलों में लगाया गया |सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी में किताबों को सजाया गया और बच्चों को अलग-अलग विषयों की किताब पढ़ने के लिए दी गई |  कोई भी व्यक्ति इस किताबो के लंगर में से एक या एक से ज्यादा किताबें पढ़ने के लिए ले सकता था बहुत से बच्चों इस किताबों के लंगर में भाग लिया | मोगा जिला के अध्यापकों ने इस कार्य में रुचि दिखाई |  गौरतलब है कि पिछले करीब डेढ़ साल से  पंजाब में स्कूल बंद है और बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन ही हो रही है | इन बातों को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार के द्वारा यह एक प्रयास किया गया ताकि  बच्चों को दोबारा किताबों की तरह मोड़ा जा सके, जिससे बच्चों में ऑनलाइन पढाई के साथ-साथ किताबें पड़ने का शौक  दोबारा जागृत हो | इस अवसर पर मोगा जिला के जिला शिक्षा ऑफिसर व उनकी टीम में कई स्कूलों का दौरा किया | जिसमें मोगा का सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल भी था |  फास्ट न्यूज़ इंडिया से बात करते हुए मोगा जिला के जिला शिक्षा अफसर और उनकी टीम ने बताया कि  पंजाब सरकार द्वारा यह एक बहुत अच्छा और नया प्रयास किया जा रहा है,अ ताकि बच्चों की रुची किताबें पढ़ने में बढ़ाई जा सके | इस अवसर पर जहां अध्यापकों ने अपना कर्तव्य पूरा किया वही बच्चों में किताबें पढ़ने का बहुत उत्साह देखा गया  | आज के इस किताबों के लंगर में सिर्फ सिलेबस की किताबे ही बच्चों को नहीं दी गई  बल्कि सिलेबस के ईलावा बच्चों को जनरल नॉलेज,  महापुरुषों की जीवनी, कहानियों की किताबें, व अलग-अलग विषयों पर किताबें उपलब्ध कराई गई | 



Subscriber

188502

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन