EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रभारी मंत्री ने देखा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का हाल, परखी सुविधाएं
  • 151108554 - SUNIL KUMAR SHARMA 0 0
    18 Jul 2021 20:17 PM



इंदरपुर (बलिया) : जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने शनिवार की शाम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बछईपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी आरसी दूबे से अस्पताल से संबंधित हर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जो भी कमियां हैं, जल्द दूर की जाएंगी। उन्होंने कोविड टीकाकरण की भी जानकारी ली। बेडों की स्थिति की भी पूरी जानकारी ली और कहा कि मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की हीलाहवाली नहीं होनी चाहिए। मौके पर उपस्थित अजीत यादव, संजय गुप्त व विजय कुमार आदि लोगों ने उन्हें बताया कि यहां पर मात्र एक चिकित्सक तैनात हैं और अस्पताल पर दवा तक नहीं मिल रही है। इस पर मंत्री ने जिला मुख्यालय को सूचना देकर प्रभारी चिकित्साधिकारी को व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री सतवीर सिंह मंटू, आलोक शुक्ला, गुड्डू वर्मा आदि लोग मौजूद थे।



Subscriber

188806

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक