EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रसोइया के स्कूल चलाने का वीडियो वायरल, रोका वेतन
  • 151108554 - SUNIL KUMAR SHARMA 0 0
    18 Jul 2021 20:15 PM



बलिया : शिक्षा क्षेत्र रसड़ा के प्राथमिक विद्यालय मनिहा में प्रधानाध्यापक की जगह एक रसोइया के स्कूल चलाने के वायरल वीडियो का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह ने संज्ञान लिया है। उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों और प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक देने का आदेश जारी किया है।

विद्यालय की रसोइया ने अपने बयान में स्पष्ट रूप से कहा है कि विद्यालय में प्रधानाध्यापक नहीं आते हैं। बीएसए ने कहा कि रसोइया के बयान से यह स्पष्ट है कि वहां प्रभावी निरीक्षण की कोई व्यवस्था नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। प्रधानाध्यापक और शिक्षकों से एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उसके बाद सभी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Subscriber

188616

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना