EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

यूपी के प्रोफेसर ने बनाई स्मार्ट डाउन रॉड, अब पंखे से फांसी लगा नहीं कर सकेंगे आत्महत्या
  • 151042980 - MANORANJAN KUMAR JHA 0 0
    10 Jul 2021 00:54 AM



ग्रेटर नोएडा,जीवन अनमोल है, लेकिन विभिन्न परेशानियों के कारण तनाव में आकर अक्सर लोग आत्महत्या जैसा घातक कदम उठा लेते हैं। इसमें पंखे से लटककर आत्महत्या करने वालों की संख्या अधिक है। ग्रेटर नोएडा स्थित नॉलेज पार्क स्थित आइटीएस कॉलेज के प्रोफेसर महिप सिंह ने स्मार्ट डाउन रॉड बनाई है, जिसकी विशेषता है कि पंखे पर 40 किलो से अधिक का भार पड़ते ही रॉड छह फीट नीचे आ जाएगी और व्यक्ति आत्महत्या नहीं कर पाएगा। पंखा गंदा होने व खराब होने की स्थिति में भी उसे साफ करने व मरम्मत करने में मदद मिलेगी। प्रोफेसर ने नए आविष्कार का पेटेंट करा लिया है। पेटेंट करने वाली टीम ने उनके बहुपयोगी आविष्कार को सराहा है। महिप सिंह ने बताया कि एक सर्वे के अनुसार दुनिया भर में प्रति वर्ष आठ लाख लोग आत्महत्या करते हैं। भारत में एक लाख तीन हजार लोग आत्महत्या करते हैं। लगभग तीस हजार लोग आत्महत्या के लिए पंखे से लटक कर फांसी का तरीका चुनते हैं। इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए उन्होंने यह रॉड तैयार की है। इसे तैयार करने में करीब चार माह तक मेहनत करनी पड़ी।



Subscriber

187550

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश