EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नोएडा स्टेडियम में खेल का अभ्यास शुरू
  • 151044528 - KAILASH 0 0
    05 Jul 2021 19:42 PM



यूपी के जिला गौतम बुध नगर थाना सेक्टर 20 अंतर्गत नोएडा स्टेडियम में सोमवार से खेल अभ्यास शुरू हो गया। पहले दिन 20 प्रतिशत प्रशिक्षु ही अभ्यास के लिए पहुंचे। आने वाले दिनों में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, कई खेलों के सिर्फ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ही अभ्यास के लिए स्टेडियम आए।पहले दिन फुटबॉल, कराटे, टेनिस आदि खेलों के खिलाड़ियों ने सुबह और शाम को अभ्यास किया। शाम को प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या सुबह के मुकाबले ज्यादा रही। फुटबॉल के प्रशिक्षण के लिए शाम को 10 खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचे। कराटे का अभ्यास करने सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी ही आए। तीन सप्ताह पहले ही जॉगिंग और रनिंग के लिए स्टेडियम को खोल दिया गया था, लेकिन प्रशिक्षण बंद रखा गया था। कोरोना की दूसरी लहर के कारण ढाई महीने से स्टेडियम में प्रशिक्षण बंद था। पिछले साल से अब तक प्राधिकरण ने खेल ग्राउंड की आठ महीने की राशि माफ कर दी है, जबकि पांच महीने की 50 प्रतिशत राशि देनी है। पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर और नोएडा स्टेडियम के मुख्य प्रशिक्षक अनादि बरुआ ने बताया कि पहले दिन कम खिलाड़ी आए। प्रशिक्षुओं को अभ्यास कराया गया। कई नए खिलाड़ी भी आए, जिन्होंने अभ्यास की इच्छा जताई है। बैडमिंटन के मुख्य प्रशिक्षक आनंद खरे ने बताया कि अभी बच्चों के अभिभावक कोरोना संक्रमण को लेकर थोड़ा डरे हुए हैं। लिहाजा सोमवार को सिर्फ तीन खिलाड़ी ही प्रशिक्षण के लिए आए। आने वाले दिनों में इनकी संख्या बढ़ने की उम्मीद है। स्टेडियम के प्रभारी एके सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार स्टेडियम में अभ्यास शुरू करा दिया गया है। देखें कैलाश राव की रिपोर्ट


Subscriber

188605

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना