EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महाविद्यालय के प्रगति के सफर को दर्शाया
  • 151108322 - ISHWAR PAL SINGH 0 0
    03 Jul 2021 22:47 PM



उत्तरप्रदेश ; बुलंदशहर ; महाविद्यालय के प्रगति के सफर को दर्शाया जेएनएन बुलंदशहर गौरी शंकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने रजत जयंती वर्ष पूरे करने पर शुक्रवार को स्मृति दिवस मनाया। इसमें महाविद्यालय के स्थापना से लेकर आज तक के प्रगति के सफर को दर्शाया गया जेएनएन, बुलंदशहर : गौरी शंकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने रजत जयंती वर्ष पूरे करने पर शुक्रवार को स्मृति दिवस मनाया। इसमें महाविद्यालय के स्थापना से लेकर आज तक के प्रगति के सफर को दर्शाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति अध्यक्ष डा. वीरेन्द्र गर्ग, सचिव सुभाष चन्द्र अग्रवाल एडवोकेट, अतुल कुमार खेतान, राकेश कंसल, प्राचार्या डा. अंशु बंसल ने किया। वक्ताओं ने कहा कि 1996 में महाविद्यालय की स्थापना हुई। महाविद्यालय ने अपने शैशव काल के नन्हें कदम प्रगति पथ पर आगे बढाना शुरू किए। इन्हीं क्षणों की कुछ स्मृतियां पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की गई। प्रथम शैक्षणिक सत्र की पुरातन छात्राएं नीतू सिंह, अनीता सिंह एवं एकता ने अनुभव साझा किए। प्राचार्या ने 25 वर्षाें के महाविद्यालय के इतिहास के सुखद पन्नों को पलटा। इसी प्रकार उन्नति के शिखर पर महाविद्यालय को ले जाने की कामना की। इस वर्ष प्रतिमाह दो तारीख को विभिन्न शैक्षिक उन्नयन कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा बनाई गई। प्राचार्य एवं प्रबंध समिति सदस्यों ने प्रथम सत्र की छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा। रिपोर्ट :- ब्यूरो बुलंदशहर ईश्वर पाल सिंह।


Subscriber

188618

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना