EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आईटीसी सनफीस्ट ने पेश किया आलू बिस्किट-बाजार में भूचाल।
  • 151018477 - DEEPAK KUMAR SHARMA 0 0
    02 Jul 2021 17:21 PM



फ़ास्ट न्यूज इंडिया प्रदेश संवाददाता वेस्ट बंगाल दीपक कुमार शर्मा 151018477 सिलीगुड़ी: आईटीसी लि. का सनफीस्ट ब्रांड देश के सबसे पसंदीदा बिस्किट एवं केक ब्रांड में शुमार है, जो अब ‘सनफीस्ट ऑल राउंडर’ के साथ ग्राहकों को एक और बिल्कुल नए बिस्किट का अनुभव देने जा रहा है। ‘सनफीस्ट ऑल राउंडर’ एक नया आलू बिस्किट है, जो कुरकुरा और मसालेदार है।यह देश में अब तक बनाए गए सबसे पतले बिस्किट्स में से एक है। इस पेशकश के साथ सनफीस्ट 6000 करोड़ रुपए की क्रैकर बिस्किट कैटेगरी में एक बेमिसाल अनुभव पेश करने जा रहा है। सनफीस्ट का यह नया प्रोडक्ट 32.9 ग्राम और 75 ग्राम के पैक में उपलब्ध है। इनकी कीमत क्रमश: 10 रु. और 20 रु. रखी गई है।‘सनफीस्ट ऑल राउंडर’ सबसे पहले पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण भारत के मार्केट्स में आईटीसी स्टोर डॉट इन, सामान्य जनरल स्टोर्स और मॉर्डन ट्रेड आउटलेट्स के माध्यम से उपलब्ध होगा। ‘सनफीस्ट ऑल राउंडर’ एक बिल्कुल नया प्रोडक्ट है जो क्रैकर बिस्किट कैटेगरी में हलचल मचाने को तैयार है। ग्राहकों की राय जानने पर यह पता चला है कि गृहणियों और कैटेगरी उपभोक्ताओं के बीच टैंगी एवं मसाला फ्लेवर वाले स्नैक्स काफी पसंद किए जाते हैं। इसीलिए इस कंज्यूमर सेगमेंट में आमदिनों में कभी भी खाने के लिए क्रैकर बिस्किट्स काफी लोकप्रिय हैं। ‘सनफीस्ट ऑल राउंडर’ के पतले आलू बिस्किट्स दिन के किसी भी वक्त खाने के लिए एक अच्छा और हल्का स्नैक बन सकते हैं। इसके बेस में आलू होने की वजह से एक अनोखा कुरकुरापन मिलता है। इन बिस्किट्स के ऊपर मसाले छिड़के हुए हैं, जिससे एक तेज़ खुशबू और चटपटापन मिलता है और खाने के बाद इसका स्वाद मुंह में देर तक बना रहता है।


Subscriber

188582

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना