अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

श्रम आयुक्त प्रतीक झाझड़िया तीन लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • 151113047 - JAYLAL NAGAR 0 0
    26 Jun 2021 15:55 PM

राजस्थान जयपुर। भारतीय डाक सेवा के अधिकारी प्रतीक झाझड़िया को तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। झाझड़िया वर्तमान में राजस्थान के श्रम आयुक्त के पद पर कार्यरत है। श्रम आयुक्त के पद पर एक साल पहले तक आइएएस अधिकारियों की ही नियुक्ति होती थी, लेकिन अपने राजनीतिक संबंधों के कारण झाझड़िया राज्य में डेपुटेशन पर आया हुआ है। मूल रूप से झुंझुनूं निवासी झाझड़िया भारतीय डाक सेवा में वर्ष 2011 का बैच का अफसर है। राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि झाझड़िया दलालों के माध्यम से रिश्वत लेता है। इस पर शुक्रवार देर रात कार्रवाई की गई। उसे गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को भी उसके ठिकानों पर जांच जारी रही। झाझड़िया को तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। जयपुर के वैशाली नगर में गांधी पथ स्थित उसके आवास पर तलाशी में कई अहम दस्तावेज मिले हैं। संपत्तियों की जानकारी भी मिली है। वह रिश्वत की रकम मासिक दलालों के माध्यम से श्रम विभाग के अफसरों से वसूल करता था। श्रम विभाग के अफसर अच्छी पोस्टिंग लेने, अपने खिलाफ चल रही जांच को खत्म कराने के लिए रिश्वते देते थे। एसीबी ने इस मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक रवि मीणा है। मीणा आर्थिक सलाहकार परिषद में विशेषाधिकारी पद पर कार्यरत है। दूसरा अमित शर्मा है, जो व्यापार करता है। एसीबी के महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि कई दिनों से मिल रही शिकायत के बाद तीनों पर नजर रखी जा रही थी। शनिवार को दलाल झाझड़िया को पैसे देने पहुंचा तो एसीबी की टीम ने पकड़ लिया। झाझड़िया और दो अन्य के पकड़े जाने के बाद एसीबी की टीम ने सवाईमाधोपुर के श्रम कल्याण अधिकारी शिवचरण मीणा और करौली के श्रम कल्याण अधिकारी रमेश मीणा के दफ्तर व घर में भी तलाशी ली है। सोनी ने बताया कि रविवार तक सभी आरोपितों की संपत्ति और रिश्वत के खेल का खुलासा हो जाएगा। देखे राजस्थान से जयलाल नागर की रिपोर्ट 151113047

Subscriber

188561

No. of Visitors

FastMail