इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश
- 151123061 - HARISH KUMAR
0
🕉️🌷🚩⚜🕉⚜🚩🌷🕉️
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग-मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 25 जून 2021*
*शुक्रवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1943
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2078
*🇮🇳मास-* आषाढ़
*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष
*🗒तिथि-* प्रतिपदा-21:01 तक
*🗒पश्चात्-* द्वितीया
*🌠नक्षत्र-* मूल-06:40 तक
*🌠पश्चात्-* पूर्वाषाढ़ा
*💫करण-* बालव-10:34 तक
*💫पश्चात्-* कौलल
*✨योग-* ब्रह्म-22:36 तक
*✨पश्चात्-* एन्द्र
*🌅सूर्योदय-* 05:24
*🌄सूर्यास्त-* 19:22
*🌙चन्द्रोदय-* 20:15
*🌛चन्द्रराशि-* धनु-दिनरात
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:55 से 12:51
*🤖राहुकाल-* 10:38 से 12:23
*🎑ऋतु-* वर्षा
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
*_🔅आज शुक्रवार को 👉 आषाढ़ बदी प्रतिपदा 21:01 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , आषाढ़ मास कृष्णपक्ष प्रारम्भ , आषाढ़ मासीय स्नान - व्रत - यम - नियमादि शुरु , मूल संज्ञक नक्षत्र 06:40 तक , ज्वालामुखी योग 06:40 तक , शुक्र पुष्य नक्षत्र में 08:14 पर , दक्षिणात्यों के त्रिदिनात्मक वट सावित्री व्रत का पारण , गुरु श्री हरगोबिंद सिंह जयन्ती ( प्राचीनमतानुसार ) , श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह जयन्ती , कैप्टन मनोज कुमार पांडेय जयन्ती ( परमवीर चक्र सम्मानित ) , श्री शिवचरण माथुर स्मृति दिवस , श्री परवेज रुस्तम जामसजी स्मृति दिवस (वीर चक्र सम्मानित ) , अंतरराष्ट्रीय नाविक दिवस व विश्व विटिलिगो दिवस ( World Vitiligo Day )।_*
*_🔅कल शनिवार को 👉 आषाढ़ बदी द्वितीया 18:13 तक पश्चात् तृतीया शुरु , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 26:36 से सूर्योदय तक , त्रिपुष्कर योग सूर्योदय से 18:12 तक , विघ्नकारक भद्रा 29:02 से , श्री आदिनाथ गर्भ कल्याणक ( जैन , आषाढ़ कृष्ण द्वितीया ) , सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे जयन्ती (परमवीर चक्र सम्मानित) , श्री बंकिमचंद्र चटर्जी जयन्ती , अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध (नशा मुक्ति/निवारण) दिवस , अंतरराष्ट्रीय देह व्यापार विरोधी दिवस व अत्याचार के पीड़ितों के समर्थन में संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय दिवस।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*उत्साहो बलवानार्य*
*नास्त्युत्साहात्परं बलम्।*
*सोत्साहस्य च लोकेषु*
*न किञ्चिदपि दुर्लभम् ॥*
*भावार्थ👉*
_उत्साह श्रेष्ठ पुरुषों का बल है, उत्साह से बढ़कर और कोई बल नहीं है। उत्साहित व्यक्ति के लिए इस लोक में कुछ भी दुर्लभ नहीं है।_
🌹
*25 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1529 – मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर अपनी राजधानी आगरा लौटा।
1741 - ऑस्ट्रिया के मारिया थेरेसा को ब्रातिस्लावा में हंगरी के रानी रेजनेंट का ताज पहनाया गया।
1788 – वर्जीनिया अमेरिका के संविधान को अपनाने वाला 10वां राज्य बना।
1798 - अमेरिका ने एलियन अधिनियम पारित कर दिया, ताकि राष्ट्रपति को खतरनाक एलियंस को छोड़ दिया जा सके।
1868 – अमेरिका के राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन ने सरकारी कर्मचारियों के लिये दिन में आठ घंटे काम करने का कानून पारित किया।
1932 – भारतीय क्रिकेट टीम ने ब्रिटेन के लॉर्ड्स मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच खेला।
1940 – जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने पेरिस, फ्रांस में नेपोलियन की कब्र और एफिल टाॅवर देखा।
1941 – फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की।
1947 – एन फ्रैंक की डायरी ऑफ ए यंग गर्ल आज ही के दिन प्रकाशित हुई थी। इसकी 3 करोड़ प्रतियां बिकी और 67 भाषाओं में अनुवादित हुई।
1950 – आजादी की लड़ाई लड़ रहे उत्तरी और दक्षिण कोरिया के बीच गृह युद्ध शुरू हो गया ।
1951 – अमेरिकी टेलीविजन एवं रेडियो नेटवर्क सीबीएस ने न्यूयार्क से चार शहरों में पहले रंगीन टीवी प्रोग्राम का प्रसारण किया।
1961 – इराक ने घोषणा की कि कुवैत इराक का हिस्सा है, कुवैत ने विरोध जताया।
1975 – इंदिरा गांधी सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली ने देश में आपातकाल की घोषणा की।
1975 – मोज़ाम्बिक देश ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की, आज ही के दिन इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1977 - आपातकाल की बरसी 25 जून को 'काला दिवस' के रुप में मनाया जाता है।
1983 – भारत ने वेस्टइंडीज को 43 रनों से हरा कर पहली बार क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।
1993 – किम कैंपबेल कनाडा की 19वीं प्रधानमंत्री बनीं।
1994 – जापान के प्रधानमंत्री सुतोमु हाता ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
1998 – माइक्रोसॉफ्ट ने ऑरेटिग सिस्टम विडोज 98 को आम लोगों के लिए पेश किया।
1998 - सं.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन 9 दिन की यात्रा पर चीन पहुँचे।
1999 - संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा युगोस्लावियाई राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच की गिरफ़्तारी की सूचना देने पर 50 लाख डालर के इनाम की घोषणा।
2002 - अफ़ग़ानिस्तान में नये मंत्रिमंडल ने शपथ ग्रहण किया।
2004 - रूस द्वारा भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने का निर्णय।
2005 - अहमदी नेजाद ईरान के राष्ट्रपति बने।
2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने मकान व प्लाट की रजिस्ट्री सस्ती कर उस पर लगने वाला स्टाम्प शुल्क 8% से घटाकर 5% कर दिया।
2014 – लुईस सुआरेज पर फीफा 2014 विश्वकप के दौरान विपक्षी टीम के खिलाड़ी को दांत से काटने का आरोप लगा।
2017- श्रीकान्त ने ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज़ का ख़िताब जीता।
2019 - अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने औपचारिक रूप से ओलंपिक खेलों को पुनर्जीवित करने के ठीक 125 वर्ष बाद स्विट्जरलैंड में नया मुख्यालय खोला।
2019 - वेयिल मरंगल(ट्रीज़ अंडर द सन) शंघाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में 'उत्कृष्ट कलात्मक उपलब्धि ’पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी।
2020 - कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए अटारी बाघा बोर्डर बंद करने से पाकिस्तान में फसे 748 भारतीयों में से 250 भारतीय वापिस लौटे।
2020 - वज्रपात से ( आकाशीय बिजली गिरने से ) बिहार में 92 और उत्तर प्रदेश में 28 लोगों की मोत हुई । वज्रपात से अब तक एक दिन में इतनी मौत कभी नहीं हुई।
*25 जून को जन्मे व्यक्ति👉*
1900 - लॉर्डमाउंटबेटन - ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख और भारत के अन्तिम वाइसराय।
1903 - चन्द्रशेखर पाण्डे - प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक।
1908 - सुचेता कृपलानी - महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ।
1924 - मदन मोहन - बॉलीवुड फ़िल्म संगीत निर्देशक।
1931 – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्म।
1961 - सतीश शाह - भारत के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता हैं।
1974 – बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री करिश्मा कपूर का जन्म।
1975 - मनोज कुमार पांडेय - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1985 - काजल अग्रवाल -भारतीय अभिनेत्री।
*25 जून को हुए निधन👉*
1950 - स्वामी सहजानंद सरस्वती - भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी।
2009 - शिवचरण माथुर - राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ।
2009 – म्यूजिक और डांस की नई परिभाषा लिखने वाले माइकल जैक्सन का निधन हुआ।
2019 - भारत माता मंदिर के संस्थापक पद्मभूषण महामंडलेश्वर स्वामी सत्यमित्रनंद गिरि महाराज (87) अपने निवास राघव कुटीर में ब्रह्मलीन हो गए।
2019 - गोवा की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी मोहन रानाडे का निधन।
2020 - वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अद्भुत शौर्य का प्रदर्शन करने वाले , वीर चक्र से सम्मानित स्क्वाड्रन लीडर (सेवानिवृत्त) परवेज रुस्तम जामसजी का निधन हुआ।
*25 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 गुरु श्री हरगोबिंद सिंह जयन्ती ( प्राचीनमतानुसार )।
🔅 श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह जयन्ती।
🔅 कैप्टन मनोज कुमार पांडेय जयन्ती ( परमवीर चक्र सम्मानित )।
🔅 श्री शिवचरण माथुर स्मृति दिवस।
🔅 श्री परवेज रुस्तम जामसजी स्मृति दिवस ( वीर चक्र सम्मानित )।
🔅 अंतरराष्ट्रीय नाविक दिवस।
🔅 विश्व विटिलिगो दिवस ( World Vitiligo Day )।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 🕉️ 🌴⚜⚜