EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बेटी की विदाई के मंगलगीतों के दौरान गाली गलौज के विरोध पर जानलेवा हमला
  • 151109133 - VIDYARAM 0 0
    25 Jun 2021 11:11 AM



फास्ट न्यूज इंडिया जिला संवाददाता आगरा विद्याराम 151109133 यूपी के आगरा जिले के बाह थाने के अंतर्गत बुधवार की रात बासौनी के खरगपुरा गांव में बेटी स्वेच्छा की विदाई के बाद मण्डप में महिलाओं के मंगलगीतों के बीच गांव के ही रामौतार की गाली गलौज का परिजनों ने विरोध कर मारपीट कर दी थी। जिसपर भडके रामौतार पक्ष ने ब्रहस्पतिवार की सुबह उपेन्द्र सिंह और राघवेन्द्र सिंह के घर पर धाबा बोल दिया। हमले के दौरान मारपीट, तोडफोड , फायरिंग से गांव में भगदड और अफरा तफरी मच गई। हमले में 9 लोग घायल हुये है। पुलिस ने रामौतार पक्ष के 12 नामजद, 7 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मंगलवार को खरगपुरा में शादी के बाद योगेन्द्र सिंह की बेटी स्वेच्छा की विदाई हुई थी। बुधवार की रात मण्डप में महिलाओं के मंगल गीत चल रहे थे। इसी दौरान शराब के नशे में गाली गलौज कर रहे रामौतार के साथ परिजनों ने हाथापाई कर दी थी। इस दौरान रामौतार की मां सरला देवी भी घायल हो गई थी। मारपीट से बौखलाये रामौतार पक्ष ने ब्रहस्पतिवार की सुबह असलाहों लेस होकर योगेन्द्र सिंह के चाचा रविन्द्र सिंह के घर पर धाबा बोल दिया। घर में घुस कर लाठी डण्डों से पिटाई की। सामान तोड दिया। इस दौरान फायर भी किये। चचेरे भाई बहन शान्तनु, हर्षिता को छर्रे लगे। हमले के दौरान रविन्द्र सिंह के बेटे विजेन्द्र सिंह, राघवेन्द सिंह, राघवेन्द्र सिंह के बेटे उत्कर्स , आयुष, शांतनु, पत्नी संतोषी, उपेन्द्र सिंह की पत्नी लता देवी, बेटी हर्षिता, बेटे नितिन घायल हो गये। सूचना पर पहुंची बासौनी पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उपेन्द्र सिंह की तहरीर पर महेन्द्र सिंह, रामदुलारे, अशोक, दिनेश , पंचम, रामौतार, सोनू, मोनू, बंटी, अवधेश, संजय, धारा सिंह, 7 अज्ञात के गाडियों में सवार होकर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है।


Subscriber

188614

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना