EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पूर्व सीएम का फिर छलका दर्द, कहा-मैं थक चुका था इसलिये ऊर्जावान को सौंपी गई कमान!
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    24 Jun 2021 22:45 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया जिला संवाददाता शाहनूर अली151045804 मैं काम करते हुए थक चुका था। इसलिये ऊर्जावान व्यक्ति को लगाया गया है। जिससे हम और ऊर्जा से काम कर सकें। यह बात बुधवार को काशीपुर में आयोजित रक्तदान शिविर के शुभारंभ को पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कही। उन्होंने कहा वह अच्छा काम कर रहे हैं। 2022 का विधानसभा चुनाव भाजपा और सीएम तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। बुधवार को पूर्व सीएम रावत रामलीला मैदान में भाजयुमो के रक्तदान शिविर के शुभारंभ से पूर्व वार्ता कर रहे थे। चुनाव में त्रिवेंद्र या तीरथ किसके कार्यकाल को लेकर जनता के बीच जाने के सवाल पर उन्होंने कहा भाजपा सरकार 18 मार्च 2017 से चल रही है। तब भी टीएसआर थे और आज भी टीएसआर हैं। कांग्रेस के राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग पर कहा कांग्रेस का ऐसा स्वभाव रहा है। उन्होंने देश के कई राज्यों में 75-77 बार आपातकाल लगाया है। कहा 2022 का विधानसभा चुनाव भाजपा और सीएम तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। पूर्व सीएम ने कहा भाजपा ने एक जिम्मेदार राजनीतिक पार्टी होने के कारण पूरे देश में सेवा ही संगठन कार्यक्रम शुरू किया। इसके तहत कोरोना काल में जरूरतमंदों को दवाओं की किट, राशन किट तथा घर-घर जाकर ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाये गये। महामारी में प्रदेश के ब्लड़ बैंक खाली हो गये। ऐसे में पूरे प्रदेश में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं से पहले रक्तदान और बाद में टीकाकरण कराने को कहा जा रहा है। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, गजराज बिष्ट आदि मौजूद थे।


Subscriber

187478

No. of Visitors

FastMail

बस्ती - पीएम ने मन की बात में योग, आपात काल और श्रावण मास पर की चर्चा     वाराणसी - झूम के बरसे बादल, लबालब हुए कई क्षेत्र; मानसून आने से किसानों को राहत     हरदोई - यूपी के किसान 31 जुलाई से पहले करवा लें फसल बीमा, नहीं तो पछताना पड़ेगा     अयोध्या - एक महीने में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे रामजन्मभूमि परिसर के सभी मंदिर     नई दिल्ली - ऑफिस में REEL देखने वाले हो जाएं सावधान, रखी जा रही है कड़ी नजर जा सकती है नौकरी     बंगाल - लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में उठे सवाल, महिला आयोग की टीम ने लगाए कई आरोप     भुवनेश्वर - पुरी रथ यात्रा भगदड़ मामले SP-DM का ट्रांसफर और पुलिस अधिकारी निलंबित