EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ll
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 0 0
    24 Jun 2021 22:06 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया प्रदेश संवाददाता यूपी वेस्ट मोहित गुप्ता 151022222 यूपी के जनपद कासगंज में सिढ़पुरा कस्वा थाना क्षेत्र के बल्हारपुर गांव में ग्रामीण की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर आला कत्ल तमंचा, कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की है। बता दें कि गत दिनों सिढ़पुरा थाना में बल्हारपुर गांव की गुड्डी देवी पत्नी सतीशचंद्र ने अपने पति की गोली मारकर हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनके पति सतीशचंद्र की गोली मारकर हत्या की गई थी। गुड्डी देवी ने रंजिशन पति की हत्या में गांव के ही राजीव कुमार उर्फ राजू पुत्र जोध सिंह को नामजद किया था। सीओ दीप कुमार पंत के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने धुमरी रोड स्थित पहलोई के निकट से आरोपी राजीव कुमार को गुरुवार की सुबह करीब सवा नौ बजे गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी से आला कत्ल तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी ने अपने पिता जोधपाल की हत्या के बदले सतीश की हत्या करने की बात स्वीकार की है।


Subscriber

188820

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक