EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बलिदान दिवस पर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया ll
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 0 0
    23 Jun 2021 23:11 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया प्रदेश संवाददाता यूपी वेस्ट मोहित गुप्ता 151022222 यूपी के जनपद कासगंज में भारतीय जनता पार्टी की इकाई ने बुधवार को बलिदान दिवस पर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया व पौधे भी लगाए। अन्य लोगों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। भाजपा नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि पार्टी द्वारा पर्यावरण माह में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से 5 जुलाई तक प्रत्येक बूथ पर पौधारोपण अभियान कार्यक्रम चलाया जाएगा। पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर स्वयं व जन सहयोग के द्वारा 50-50 पौधे अवश्य लगवाएं। यही डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर हम लोगों का संकल्प है। जिला महामंत्री नीरज शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान संयोजक मंडल महामन्त्री डा. मनोज शर्मा, महेंद्र सिंह राणा, केपी सिंह, डा. बीडी राणा, अमित बाबा, श्यामू यादव, विजयलक्ष्मी, यतेंद्र गौतम, आशीष तेजधारी, दिनेश भाष्कर, दुर्गेश माहेश्वरी मौजूद रहे।


Subscriber

188610

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना