अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

उत्तराखंड में दुबई से लौटे युवक का जबरन कराया धर्मांतरण!
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    23 Jun 2021 23:10 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया जिला संवाददाता उधमसिंह नगर शाहनूर अली 151045804 अब उत्तराखंड में भी धर्म परिवर्तन की काली साया पड़ने लगी है। दुबई से बाजपुर लौटे एक युवक के कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया है। इस मामले में युवक के परिजनों ने बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों का आरोप है उनके बेटे को बरगला कर यूपी के एक गांव में अन्य धर्म के कुछ लोगों ने पनाह दी है। जब वे बेटे को वापस लाने के लिए गए, तो इन लोगों ने उनसे अभद्रता की। परिजनों के अनुसार, फिलहाल करीब पांच महीने से उनके बेटे का कोई अता-पता नहीं है। बाजपुर पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है। बाजपुर क्षेत्र के गांव मुडियाकलां खेड़ा निवासी किरनपाल पुत्र तुलाराम बुधवार को विहिप के जिला मंत्री यशपाल राजहंस समेत कई लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे। यहां किरनपाल ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में कहा कि उनका भाई राहुल चंद्रा (29 वर्ष) 2016 में नौकरी की तलाश में दुबई गया था। वहां से 2019 में राहुल वापस आ गया। आरोप है कि दुबई से वापस आने के बाद राहुल के व्यवहार में काफी बदलाव आ गया। वह रात में मस्जिद में जाने लगा। इससे उन्हें राहुल की गतिविधियों पर शक हुआ। जब परिजनों ने राहुल से इसकी वजह पूछी, तो राहुल ने बताया कि उसने इस्लाम धर्म अपना लिया है। अब उसका नाम इस्लाम हो गया है। इस पर परिजनों ने उसे काफी समझाया, लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं था। तब परिजनों ने उस पर घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी। राहुल के भाई किरनपाल ने तहरीर के जरिये बताया कि जनवरी 2020 में राहुल घर से बिना बताये लापता हो गया। इस दौरान किसी ने उन्हें बताया कि राहुल उनके पुश्तैनी गांव टांडा स्थित गांव कलियर नगला, जिला रामपुर (यूपी) में रह रहा है। इस पर परिवार के लोग वहां गए। यहां राहुल उन्हें एक मुस्लिम परिवार के साथ रहता मिला। उनके काफी समझाने पर राहुल वापस अपने घर लौट आया था। किरनपाल का कहना है कि जनवरी 2021 में राहुल फिर लापता हो गया। पिछले करीब पांच महीने से राहुल का कोई अता-पता नहीं है। विश्व हिंदू परिषद ने बाजपुर पुलिस से इस मामले में तत्परता से कार्रवाई की मांग की है। यूपी में मामले खुले तो जगी आस: राहुल के भाई किरनपाल ने बताया कि दो दिन पहले यूपी में धर्मांतरण के कई मामलों का खुलासा हुआ है। इसके बाद उन्हें करीब पांच माह से लापता अपने भाई के घर लौटने की उम्मीद जगी है। इसी उम्मीद में उन्होंने पुलिस में तहरीर देकर भाई को ढूंढने और राहुल को बरगला कर पनाह देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। धर्मांतरण मामले में राहुल नाम के युवक के परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है। परिजनों ने तहरीर में जो आरोप लगाये हैं, उसके अनुसार यह मामला यूपी का है। फिर भी बाजपुर कोतवाली के एसएसआई को मामले की जांच के निर्देश दे दिए हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वंदना वर्मा, सीओ, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर)। घरवालों के समझाने पर लौट आया था राहुल : राहुल चंद्रा के भाई किरनपाल ने बताया है कि परिजनों के समझाने पर राहुल घर लौट आया था। लेकिन, घर लौटने के बाद से अन्य धर्म के लोगों के फिर से राहुल के पास फोन आने लगे थे। इसके ठीक बाद जनवरी 2021 में राहुल घर से फिर लापता हो गया। यूपी में हाल में धर्मांतरण के मामले खुलने के बाद अब उन्हें भी अपने भाई के घर लौटने की उम्मीद है। किरनपाल ने बताया है कि दुबई से 2019 में जब राहुल घर लौटा तब उसकी हरकतें कुछ बदली-बदली सी थीं। गांव के लोगों ने बताया कि राहुल को अक्सर गांव की ही मस्जिद के आसपास और इसके अंदर जाते देखा गया। इस पर परिजनों ने राहुल की निगहबानी शुरू की। कुछ महीने पहले पिता तुलाराम ने खुद राहुल को मस्जिद के अंदर जाते देखा था। इसके बाद घर में काफी हंगामा हुआ। परिजनों ने राहुल से पूछा तो राहुल ने कबूल किया कि वह अब राहुल नहीं है, वह अब इस्लाम है


Subscriber

188578

No. of Visitors

FastMail

अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी