EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह चौहान को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी ll
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 0 0
    23 Jun 2021 22:56 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया प्रदेश संवाददाता यूपी वेस्ट मोहित गुप्ता 151022222 यूपी के जनपद कासगंज के गंजडुंडवारा कस्वा में बुधवार को पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह चौहान को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। गौशाला मार्ग स्थित शमसान भूमि में उनके बड़े पुत्र रामचंद्र सिंह चौहान ने मुखाग्नि दी। इस दौरान विधायक पटियाली ममतेश शाक्य, एसडीएम पटियाली रवींद्र कुमार, सीओ डीके पंत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पटियाली विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे राजेन्द्र सिंह चौहान का लंबी बीमारी के चलते मंगलवार की देर शाम निधन हो गया था। पूर्व विधायक के निधन की खबर मिलते ही कस्बा में शोक की लहर दौड़ गयी। लोग शोक व्यक्त करने के लिए उनके आवास पर पहुँचने लगे। बुधवार को उनकी शवयात्रा निकली। शवयात्रा रेलवे कॉलोनी स्थित उनके आवास से निकली। स्थानीय शमसान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पहले पुलिस जवानों ने शस्त्र झुका कर सम्मान दिया। एसडीएम पटियाली रवींद्र कुमार व सीओ ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विधायक ममतेश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक रज्जन पाल सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह सोलंकी, शशीलता चौहान, अनिल पुंढीर, मुकेश भदौरिया, ऋषिपाल सिंह, यशवीर सिंह चौहान, प्रेमवीर सिंह चौहान, सुशील सोलंकी, अखंड प्रताप सिंह विप्पू मुखिया, सुनील सिंह, राजू सोलंकी, मेगेन्द्र पाल सिंह राठौर, गौरव शाक्य मौजूद रहे।


Subscriber

188582

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना