कोलकाता रामनवमी हिंसा मामले में EC ने जिला प्रशासन से मांगी रिपोर्ट, सीएम ममता ने बताया पूर्व नियोजित घटना ऊना हिमाचल प्रदेश में बसपा किसे देगी टिकट, आज लोस और विस की टिकटों पर मंथन करेगी पार्टी भोपाल बालाघाट के अति नक्‍सल प्रभावित केंद्र पर 100 प्रत‍िशत मतदान, 6 सीटों पर वोटिंग जारी देहरादून सात फेरों के बाद निभाई लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी, विदाई से पहले मतदान केंद्र पहुंचे दूल्‍हा-दुल्‍हन हरियाणा पति नायब के गुरु के लिए वोट मांगेंगी सुमन सैनी, करनाल की चुनावी रैली में होंगी शामिल फतेहगढ़ चुनावी बिगुल फूंकने सरहिंद पहुंचेंगे सीएम भगवंत मान, रैली के बाद प्रचार के सरगर्म होने की उम्मीद पटना पटना के दो विधानसभा क्षेत्र के लोग मुंगेर में डालेंगे वोट, बाहुबली की पत्नी और ललन सिंह हैं मैदान में बिहार अवध एक्सप्रेस से बाहर भेजे जा रहे 58 बच्चे रेस्क्यू, गुजरात में सूरत के मदरसे से जुड़ा कनेक्शन
EPaper SignIn
कोलकाता - रामनवमी हिंसा मामले में EC ने जिला प्रशासन से मांगी रिपोर्ट, सीएम ममता ने बताया पूर्व नियोजित घटना     ऊना - हिमाचल प्रदेश में बसपा किसे देगी टिकट, आज लोस और विस की टिकटों पर मंथन करेगी पार्टी     भोपाल - बालाघाट के अति नक्‍सल प्रभावित केंद्र पर 100 प्रत‍िशत मतदान, 6 सीटों पर वोटिंग जारी     देहरादून - सात फेरों के बाद निभाई लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी, विदाई से पहले मतदान केंद्र पहुंचे दूल्‍हा-दुल्‍हन     हरियाणा - पति नायब के गुरु के लिए वोट मांगेंगी सुमन सैनी, करनाल की चुनावी रैली में होंगी शामिल     फतेहगढ़ - चुनावी बिगुल फूंकने सरहिंद पहुंचेंगे सीएम भगवंत मान, रैली के बाद प्रचार के सरगर्म होने की उम्मीद     पटना - पटना के दो विधानसभा क्षेत्र के लोग मुंगेर में डालेंगे वोट, बाहुबली की पत्नी और ललन सिंह हैं मैदान में     बिहार - अवध एक्सप्रेस से बाहर भेजे जा रहे 58 बच्चे रेस्क्यू, गुजरात में सूरत के मदरसे से जुड़ा कनेक्शन    

मुख्यमंत्री छोड़ेंगे सीएम की कुर्सी या लगेगा राष्ट्रपति शासन? प्रदेश में फिर गहराया संवैधानिक 'संकट'
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया जिला संवाददाता उधमसिंह नगर शाहनूर अली 151045804 उत्तराखंड में एक बार फिर संवैधानिक संकट गहराने लगा है। पिछले 20 साल में 9 मुख्यमंत्री प्रदेश पर राज कर चुके हैं। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बहुमत सरकार के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया गया था। 4 साल के कार्यकाल के बाद बीजेपी के केंद्रीय संगठन ने उन्हें हटा दिया और पौड़ी से सांसद तीर्थ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बनाया गया। 10 मार्च को तीर्थ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। संवैधानिक नियम अनुसार, मुख्यमंत्री को 6 महीन के भीतर विधानसभा का निर्वाचित सदस्य बनना है। कांग्रेस पार्टी का दावा है कि अब मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता और अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की सदस्य गरिमा मेहरा दसौनी ने नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को बताया कि लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 151(क) के तहत जिस प्रदेश में आम चुनाव होने में 1 साल से कम का समय शेष हो, वहां पर उपचुनाव नहीं हो सकता और उत्तराखंड में 2022 में आम चुनाव है। कांग्रेस का दावा, प्रदेश में फिर आया संवैधानिक संकट मेहरा ने कहा कि ऐसे में अब प्रदेश में फिर राजनीतिक और संवैधानिक संकट आ चुका है। अब बीजेपी या तो विधायक दल से कोई मुख्यमंत्री घोषित करे या फिर राष्ट्रपति शासन लगे। वहीं दूसरी ओर जब इस बारे में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से बात की गई तो उन्होंने कांग्रेस पर ही आरोप लगा दिए। कौशिक ने कहा कि कांग्रेस चुनाव से डर रही है। जब मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शपथ ली थी तब 1 साल से ज्यादा का समय शेष था, इसलिए चुनाव में कोई संवैधानिक संकट नहीं है। चुनाव आयोग अपना काम करेगा। पार्टी चुनाव के लिए तैयार है और भारी बहुमत से बीजेपी यह सीट भी जीतेगी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को 10 सितंबर से पहले विधानसभा सदस्य की शपथ लेना अनिवार्य है। अगर मुख्यमंत्री जीत जाते हैं तो 14 दिन के भीतर ही मुख्यमंत्री को सांसद के पद से इस्तीफा देना होगा, जिसके बाद पौड़ी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होगा।

Subscriber

173822

No. of Visitors

FastMail