EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

फेसबुक पर दोस्ती करके बिहार से बाह चली आई युवती
  • 151109133 - VIDYARAM 0 0
    23 Jun 2021 21:51 PM



फेसबुक पर दोस्ती, बिहार से बाह चली आई युवती, पति ने लिखाया था अपहरण का मुकदमा, बाह में पुलिस ने छापामार कर युवती को किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार। फास्ट न्यूज इंडिया जिला संवाददाता आगरा बाह। बिहार के बरौनी की रहने वाली युवती अपने पति के उत्पीडन से परेशान थी। फेसबुक पर युवती की जाटव टूला बाह के विक्की से दोस्ती हो गई। करीब एक साल से दोनो एक दूसरे के सम्पर्क में जुडे रहे। इस दौरान एक दूसरे के नंबर लेकर बातचीत करने लगे। बातचीत में दोनो एक दूसरे से प्यार कर बैठे। एक महीने पहले अपने पति के उत्पीडन से तंग युवती अपने बच्चे के साथ बाह चली आई। तब से दोनो पति पत्नी के रूप में घर पर रह रहे थे। परिजनों से विवाद होने पर विक्की युवती के साथ एक पखवाडे से किराये के मकान में रह रहा था। इधर पति ने युवती के अपहरण की रिपोर्ट बरौनी में दर्ज कराई थी। मंगलवार की सुबह बिहार पुलिस बाह थाने पहुंची और इलाका पुलिस के साथ छापेमारी कर युवती को बरामद कर लिया और युवक को गिरफ्तार कर लिया। एसओ बाह ने बताया कि बिहार पुलिस युवती को बरामद कर आरोपी युवक को अपने साथ ले गई है।


Subscriber

188586

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना