EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पूर्व सीएम राजा वीरभद्र सिंह का मनाया जन्मदिन
Link
  • 151049876 - RATTAN CHAND 0 0
    23 Jun 2021 19:14 PM



हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे राजा वीरभद्र सिंह आज बुधवार को अपना 87वां जन्मदिन मना रहे हैं। हर बार वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहता था। लेकिन इस बार वीरभद्र सिंह जी दूसरी बार कोरोना को मात देने के बाद अभी अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल उनकी सेहत में सुधार है और उन्हें कोविड वार्ड से आईजीएमसी के स्पेशल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।राजा वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने बधाई देते हुए लिखा है कि हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता उनका जन्मदिन जोश के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसी कड़ी में तहसील भोरंज के जाहू के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजा वीरभद्र सिंह का जन्मदिन लड्डू बांटकर सेलिब्रेट किया। देखें हमीरपुर से रत्न चंद की रिपोर्ट 151049876 Date- 23/06/2021


Subscriber

187572

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश