मैड्रिड स्पेन में समुद्र किनारे ऊंची लहरों और तेज हवाओं का कहर, तट पर खड़े चार लोगों की मौत नई दिल्ली छिछोरे के एसिड हुए सड़क दुर्घटना का शिकार, फिल्म में निभाया था Sushant Singh Rajput के जिगरी यार का किरदार नई दिल्ली कोई कह रहा साजिश तो कोई उठा रहा यूपी सरकार पर सवाल, मुख्तार अंसारी की मौत पर नई दिल्ली 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनने के लिए 9-10 फीसदी की दर से विकास की जरूरत,अमिताभ कांत ने कही बड़ी बात नई दिल्‍ली 45 रन बनाते ही ऑरेंज कैप अपने नाम कर लेंगे Virat Kohli, टॉप-5 की लिस्‍ट में हुए जबरदस्‍त बदलाव नई दिल्ली आज नहीं होगी शेयर की खरीद-बिक्री, Good Friday के मौके पर बंद है स्टॉक मार्केट नई दिल्ली Mahindra Thar 5-Door से 15 अगस्त को उठ सकता है पर्दा, पहले से बदल जाएगी ये Off-Road SUV नई दिल्ली राजस्‍थान रॉयल्‍स को लगातार दूसरी जीत का भी नहीं मिला फायदा मुंबई इंटरनेट की वजह से स्टार्स की लाइफ बनी तमाशा, Raveena Tandon ने बताया- लोगों के मन में नहीं है जिज्ञासा
EPaper SignIn
मैड्रिड - स्पेन में समुद्र किनारे ऊंची लहरों और तेज हवाओं का कहर, तट पर खड़े चार लोगों की मौत     नई दिल्ली - छिछोरे के एसिड हुए सड़क दुर्घटना का शिकार, फिल्म में निभाया था Sushant Singh Rajput के जिगरी यार का किरदार     नई दिल्ली - कोई कह रहा साजिश तो कोई उठा रहा यूपी सरकार पर सवाल, मुख्तार अंसारी की मौत पर     नई दिल्ली - 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनने के लिए 9-10 फीसदी की दर से विकास की जरूरत,अमिताभ कांत ने कही बड़ी बात     नई दिल्‍ली - 45 रन बनाते ही ऑरेंज कैप अपने नाम कर लेंगे Virat Kohli, टॉप-5 की लिस्‍ट में हुए जबरदस्‍त बदलाव     नई दिल्ली - आज नहीं होगी शेयर की खरीद-बिक्री, Good Friday के मौके पर बंद है स्टॉक मार्केट     नई दिल्ली - Mahindra Thar 5-Door से 15 अगस्त को उठ सकता है पर्दा, पहले से बदल जाएगी ये Off-Road SUV     नई दिल्ली - राजस्‍थान रॉयल्‍स को लगातार दूसरी जीत का भी नहीं मिला फायदा     मुंबई - इंटरनेट की वजह से स्टार्स की लाइफ बनी तमाशा, Raveena Tandon ने बताया- लोगों के मन में नहीं है जिज्ञासा    

~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ ⛅ *दिनांक 15 जून 2021* ⛅ *दिन - मंगलवार*
  • 151036774 - SUBASH CHANDER 0



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ ⛅ *दिनांक 15 जून 2021* ⛅ *दिन - मंगलवार* ⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)* ⛅ *शक संवत - 1943* ⛅ *अयन - उत्तरायण* ⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* ⛅ *मास - ज्येष्ठ* ⛅ *पक्ष - शुक्ल* ⛅ *तिथि - पंचमी रात्रि 10:56 तक तत्पश्चात षष्ठी* ⛅ *नक्षत्र - अश्लेशा रात्रि 09:42 तक तत्पश्चात मघा* ⛅ *योग - व्याघात सुबह 09:01 तक तत्पश्चात हर्षण* ⛅ *राहुकाल - शाम 04:01 से शाम 05:41 तक* ⛅ *सूर्योदय - 05:58* ⛅ *सूर्यास्त - 19:20* ⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में* ⛅ *व्रत पर्व विवरण - षडशीती संक्रांति (पुण्यकाल सूर्योदय से दोपहर 12:39 तक)* 💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)* 🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞जिस घर में पिता और पुत्र के बीच वैचारिक मतभेद बना रहता है, वहां पिता या पुत्र किसी को भी गुड़ और गेहूं का दान मंदिर में  करना चाहिए। ऐसा करने से विचार मिलने लगेंगे। यदि आपकी अपने भाईयों के साथ बिल्कुल भी नहीं बनती तो आपको मीठी चीजों का दान अवश्य करना चाहिए। यदि संभव हो तो दूध में शहद डालकर दान अवश्य करें। आपके ऐसा करने से आप और आपके भाईयों के रिश्तों में सुधार आएगा। 🌷 *मसूढ़ों की सूझन* 🌷 😁 *जामुन के वृक्ष की छाल के काढ़े के कुल्ले करने से दाँतों के मसूढ़ों की सूझन मिटती है व हिल्ते दाँत मजबूत होते हैं।* 🙏🏻 🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞 🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷 🏡 *यदि घर में अक्सर तनाव की स्थिति बनी रहती है तो सफेद चंदन की बनी कोई भी मूर्ति ऐसे स्थान पर रखें, जहां से सभी सदस्यों की नजर उस पर पड़े। इससे पारिवारिक तनाव खत्म होगा और सदस्यों में आपसी विश्वास बढ़ेगा।* 🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞 🌷 *डर लगता है तो* 🌷 😱 *किसी को डर लगता हो तो | कोई अकेले नहीं सो पाते, कोई भूत पकड़ ले तो, ऐसे बहुत कारणों से डरते हैं| तो अपने गुरुदेव को याद करे और 🌷 *ॐ ॠषिकेशाय नम:... ॐ ॠषिकेशाय नम: ...ॐ ॠषिकेशाय नम: ये जप करें | ये अग्निपुराण में अग्निदेव कहते हैं |* 🙏🏻 *- 📖 🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞 🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻पंचक आरम्भ जून 28, 2021, सोमवार को 01:00 pm पंचक अंत जुलाई 3, 2021, शनिवार को 06:14 am पंचक आरम्भ जुलाई 25, 2021, रविवार को 10:48 pm पंचक अंत जुलाई 30, 2021, शुक्रवार को 02:03 pm एकादशी 21 जून- निर्जला एकादशी 5 जुलाई- योगिनी एकादशी 20 जुलाई- देवशयनी, हरिशयनी एकादशी प्रदोष 22 जून: भौम प्रदोष जुलाई 2021: प्रदोष व्रत 07 जुलाई: प्रदोष व्रत 21 जुलाई: प्रदोष व्रत पूर्णिमा ज्येष्ठ पूर्णिमा जून 24, बृहस्पतिवार आषाढ़ पूर्णिमा व्रत जुलाई 23, शुक्रवार श्रावण पूर्णिमा 22 अगस्त, रविवार अमावस्या जुलाई, 2021 में अमावस्या तीथि 09 जुलाई, सुबह 5:16 बजे - 10 जुलाई, 6:46 बजे अगस्त 2021 में अमावस्या तिथि (हरियाली अमावस्या) 07 अगस्त 7:11 बजे - 08 अगस्त 7:20 बजे मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज माता-पिता के आशीर्वाद से सभी कार्य सफल होंगे। आज व्यापार के लिए ही कोई यात्रा करनी पड़े, तो अवश्य करें, क्योंकि इससे आपको लाभ हो सकता है। सायंकाल के समय आज आपकी माताजी को कोई परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। जमीन जायदाद से संबंधित क्षेत्रों में आज आपको लाभ होगा। बिजनेस कर रहे लोग आज अपने बिजनेस की कोई नई डील फाइनल कर सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में लाभ अवश्य होगा। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपके संबंधों में मधुरता आएगी, जिससे आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और आप अपने प्रेम जीवन में भी एक नई ऊर्जा का संचार करेंगे। आज आपके कुछ शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन फिर अपने आप ही वह शांत हो जाएंगे और आप को कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी, जिससे आपके जनसमर्थन में भी लोग आएंगे। सायंकाल का समय आज आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज का दिन आपको पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आपके व्यापार व आपके घर में आपकी बात किसी को बुरी लग सकती है, इसलिए आज बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आप किसी के भी साथ औपचारिकता में बिल्कुल ना उलझें, इस बात का ध्यान अपने व्यवहार के साथ खानपान में भी रखें। यदि आपके लंबे समय से कहीं धन रुका हुआ था, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है। कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए उन्नति के मार्ग खोलेगा। आज आप अपने भौतिक सुख संसाधनों पर भी कुछ खर्चा कर सकते हैं। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण दूसरे लोग भी आज आपसे संबंध बनाने की चाहत रखेंगे। आप अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहें क्योंकि आपको कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। व्यापार में भी आजाद आपकी उन्नति के मार्ग खुलेंगे। विद्यार्थियों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। रोजगार के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज रोजगार प्राप्त हो सकता है। सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) आज का दिन आपके अंदर परोपकार एवं दान पुण्य की भावना बढ़ने लगेगी। व्यापार के लिए आज आप नई योजनाओं पर भी कुछ कार्य शुरू कर सकते हैं, तो आपको भविष्य में लाभ अवश्य देंगे। पारिवारिक बिजनेस को गति देने के लिए आपको अपने भाइयों की सलाह व साहस की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में यदि कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त हो सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। व्यापार में आज आपको नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि पिछले दिनों से शरीर में कोई कष्ट चला रहा है, तो आज उसमें सुधार होगा। संतान की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति ने यदि धन उधार दिया हुआ है, तो आज उसमें आपकी किसी ससुराल के किसी व्यक्ति से बहसबाजी हो सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। जीवन साथी आपके साथ खड़े नजर आएंगे। सायंकाल के समय आज आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श हो सकता है। तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि आप एक विद्यार्थी हैं, तो आपके शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन हो सकता है। शिक्षा की ओर आज आपकी रूचि बढ़ेगी। पिताजी के साथ जाकर आज आप किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों के ऊपर आज कार्यभार बढ़ सकता है, जिसे आप सायंकाल तक अधिक मेहनत से खुशी-खुशी पूरा करेंगे और अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे। माता पिता व गुरु के प्रति निष्ठा, भक्ति प्रतिष्ठा वृद्धि में सहायक होगा। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो सावधानी से जाएं क्योंकि आज आपको चोट लगने की संभावना बनती दिख रही है। वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य भरा रह सकता है। आज आप अपने व्यापार के कार्यों को आगे के लिए टाल सकते हैं, जिससे आपको नुकसान हो सकता है। संतान द्वारा श्रेष्ठ कार्य से आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आपको व्यक्तियों के दर्शन से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। आज आप अपनी माताजी को कोई उपहार भेंट कर सकते हैं। यदि आज आपके आस पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो उससे दूर रहें, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आपके कठिन प्रयासों से इच्छा की पूर्ति होगी। शासन द्वारा आज आप को सम्मानित किया जा सकता है। यदि कोई सरकारी कार्य आपका लंबे समय से लटका हुआ है, तो आज आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करें, नहीं तो वह और लंबा लटक सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने माता पिता को किसी देव दर्शन की यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आपको अपने आय और व्यय में संतुलन बनाकर ही रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) आज का दिन आपको पूर्वजों का धन मिलने की पूरी संभावना दिखा रही है, जिसमें आपका अपने भाइयों से कुछ वैचारिक मतभेद भी हो सकता है, लेकिन परेशान ना हो। धन भरपूर मात्रा में अवश्य प्राप्त होगा। रात्रि के समय आप दान पुण्य के कार्य पर भी कुछ समय व्यतीत करेंगे। यदि कोई पुराना विवाद चल रहा है, तो वह आज सुलझ सकता है। आज आपको अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करना पड़ सकता है। आज आप अपने घर को भी रंगाई पुताई के लिए मिस्त्री लगवा सकते हैं। कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आमदनी की बढ़ोतरी के लिए किए गए प्रयासों में आपको शत-प्रतिशत सफलता मिलेगी। यदि किसी संपत्ति को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो भाग्य के दृष्टिकोण से आज वह आपको प्राप्त हो सकती है। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। करियर में भी आज आपको मित्रों के सहयोग से लाभ मिलता दिख रहा है। ससुराल पक्ष में आज आपको धन लाभ हो सकता है। सायंकाल के समय संतान के स्वास्थ्य में कमी आ सकती है, इसलिए सावधान रहें और बाहर के खाने पीने से परहेज रखें। मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) आज का दिन आपको मान सम्मान प्राप्ति का दिन रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र में मान सम्मान मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। साझेदारी में यदि कोई व्यापार किया हुआ है, तो आज आपको उसमें लाभ हो सकता है। आज आप संतान की भविष्य की योजनाओं को जीवनसाथी के साथ साझा करेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आज आपकी आपके पिताजी से कोई बहस बाजी हो सकती है। आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी कि क्योंकि बड़ों की बात सुनना गलत नहीं है। जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभाशीष और बधाई दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। शुभ दिनांक : 6, 15, 24 शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78 शुभ वर्ष : 2022, 2026 ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी कैसा रहेगा यह वर्ष नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। देखे सुभाष चन्द्र की रिपोर्ट 151036774

Subscriber

173808

No. of Visitors

FastMail

मैड्रिड - स्पेन में समुद्र किनारे ऊंची लहरों और तेज हवाओं का कहर, तट पर खड़े चार लोगों की मौत     नई दिल्ली - छिछोरे के एसिड हुए सड़क दुर्घटना का शिकार, फिल्म में निभाया था Sushant Singh Rajput के जिगरी यार का किरदार     नई दिल्ली - कोई कह रहा साजिश तो कोई उठा रहा यूपी सरकार पर सवाल, मुख्तार अंसारी की मौत पर     नई दिल्ली - 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनने के लिए 9-10 फीसदी की दर से विकास की जरूरत,अमिताभ कांत ने कही बड़ी बात     नई दिल्‍ली - 45 रन बनाते ही ऑरेंज कैप अपने नाम कर लेंगे Virat Kohli, टॉप-5 की लिस्‍ट में हुए जबरदस्‍त बदलाव     नई दिल्ली - आज नहीं होगी शेयर की खरीद-बिक्री, Good Friday के मौके पर बंद है स्टॉक मार्केट     नई दिल्ली - Mahindra Thar 5-Door से 15 अगस्त को उठ सकता है पर्दा, पहले से बदल जाएगी ये Off-Road SUV     नई दिल्ली - राजस्‍थान रॉयल्‍स को लगातार दूसरी जीत का भी नहीं मिला फायदा     मुंबई - इंटरनेट की वजह से स्टार्स की लाइफ बनी तमाशा, Raveena Tandon ने बताया- लोगों के मन में नहीं है जिज्ञासा