EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

गदरपुर से गाजीपुर बॉर्डर रवाना हुआ किसानों का जत्था!
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0

फास्ट न्यूज़ इंडिया जिला संवाददाता उधम सिंह नगर शाहनूर अली 151045804 खबर उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर गदरपुर से है! लगातार छह माह से दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन करने सिख संगठन के लोग व गदरपुर क्षेत्र से किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान स्थानीय गुरुद्वारा सिंह सभा में एकत्र हुए किसानों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मक्कड़ ने कहा कि तीन काले कृषि कानूनों की वापसी तक किसान आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने शांतिपूर्वक चल रहे आंदोलन पर सरकार द्वारा कोई भी सकारात्मक वार्ता न किए जाने का भी आरोप लगाया। वहीं सिख संगठन के जिला अध्यक्ष सलबिंदर सिंह कलसी ने कहा कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। दिनेशपुर से डॉ. कुलवंत सिंह ने सभी किसानों को बारी-बारी से आंदोलन में शामिल होने अपील की। जत्थे की रवानगी से पहले गुरुद्वारे में अरदास की गयी। इस मौके पर तराई किसान यूनियन के ब्लॉक उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, तराई सिख संगठन के जिला महामंत्री गुरणवीर सिंह हैप्पी ,साहब सिंह, गुरबख्श सिंह, डॉ अमर सिंह, नैब सिंह धालीवाल, गुरमीत सिंह, किसान कांग्रेस के राजीव ग्रोवर, मंगत बत्रा, सतीश सिडाना, शेर सिंह, अविनाश सुधा ,संदीप सिंह, भूपेंद्र सिंह, अजैब सिंह धालीवाल, सतनाम सिंह, सेवा सिंह ,कुलदीप सिंह ,विक्रम सिंह, इंद्रपाल सिंह संधू, गुरदास सिंह, गगनदीप सिंह, गुरदेव सिंह, हर्षदीप सिंह ,जगदीप सिंह, निशान सिंह ,गुरमीत सिंह सहित तमाम लोग थे।

Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail