EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अकाली दल 25 साल बाद फिर BSP से साथ मिलकर चुनाव लड़ेगा
  • 151150653 - YATINDRA 0 0
    12 Jun 2021 15:56 PM



पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण बदलने शुरू हो गए हैं। किसान आंदोलन के मुद्दे पर बीजेपी से अलग हुए शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने 25 साल बाद एक बार फिर बहुजन समाज पार्टी (BSP) के साथ आने का ऐलान कर दिया है। साथ ही सीट शेयरिंग का फॉर्मूला भी तय कर लिया गया है। चंडीगढ़ में अकाली दल के मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और BSP के नेता सतीश मिश्रा ने साथ आने की घोषणा की। इस दौरान बादल ने कहा कि दोनों दलों की सोच एक जैसी है। दोनों किसान, मजदूर और गरीबों की बात सुनते हैं। बादल ने कहा कि आने वाले समय में पंजाब विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टी मिलकर बेहतर प्रदर्शन करेंगी। अकाली दल ने BSP के लिए 20 सीटें छोड़ने का ऐलान किया है। BSP माझा में 5, दोआबा में 8 और मालवा इलाके में 7 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इनके अलावा बची हुई 97 सीटों पर अकाली दल अपने उम्मीदवार उतारेगी। पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं। इससे पहले दोनों दलों ने 1996 के विधानसभा चुनाव में एक साथ चुनाव लड़ा था। लेकिन यह गठबंधन एक साल ही चला और अकाली दल 1997 में बीजेपी के साथ आ गया था। बादल ने यह ऐलान पहले ही कर दिया था कि वे इस बार डिप्टी CM का पद SC कैटेग्री के सदस्य को देंगे। उसी समय संकेत मिल गए थे कि राज्य में अकाली दल और BSP एक बार फिर साथ आ सकते हैं।


Subscriber

187555

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश