एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।
गदरपुर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल,कीमतें बढ़ने से मध्यम व गरीब आदमी परेशान!
- 151045804 - SHAHANOOR ALI
0
0
11 Jun 2021 23:20 PM
फास्ट न्यूज़ इंडिया जिला संवाददाता उधम सिंह नगर शाहनूर अली 151045804
खबर उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर गदरपुर से है!
पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में महिला कांग्रेस ने सांकेतिक धरना देते हुए केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को मुख्य बाजार स्थित हजारी लाल पेट्रोल पंप पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां पर कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल व डीजल के बढ़ रहे दामों पर काफी रोष जताते हुए केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। इस दौरान रीना कपूर ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा लगातार बढ़ रही मंहगाई से जनता काफी त्रस्त है। इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी, ब्लाक अध्यक्ष नासिर हुसैन, कांग्रेस महिला नगर अध्यक्ष पायल बजाज, महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष रेखा राव, युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष विशाल मक्कड़, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष बेहड़, टीकम खेड़ा, जकी उल्ला खान, भीम ठुकराल, पारस धवन, दीपक सेतिया सुन्नबर अली कृष्ण लाल बत्रा, मंगत बत्रा, राजीव ग्रोवर बृजेश चौधरी , बिल्लन मन्नू चौधरी , शाकिर अली, इरफान अली, इमरान अली, उषा रानी, अफरोज सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।