EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हापुड़ जिलाधिकारी ने ग्राम भाटिया ना में गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया
  • 151123061 - HARISH KUMAR 0 0
    11 Jun 2021 23:03 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया जिला हापुड़ हरीश गोयल 151123061 यूपी के जनपद हापुड़ में आज जिलाधिकारी अनुज सिंह ने मोरपुर भटियाना गेंहू क्रय (पी सी एफ) केन्द्र का किया औचक निरीक्षण। आज जिलाधिकारी अनुज सिंह के द्वारा ग्राम मोरपुर भटियाना में संचालित गेंहू क्रय (पी सी एफ) केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी पवन कुमार अनुपस्थित पाए गए। गेहूं क्रय केंद्र पर उपस्थित किसानों ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि सुबह से तोल बंद है। निरीक्षण के समय भी तोल बंद पाई गई। जिलाधिकारी ने इन सभी अनियमितताओं को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला प्रबंधक पीसीएफ, ए आर कोऑपरेटिव तथा गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने हेतु जिला खाद्यय विपणन अधिकारी को निर्देश दिए। हापुड़ जिलाधिकारी का रोजाना कहीं ना कहीं औचक निरीक्षण करना सभी जनपद वासियों के लिए खुशी की बात है। हापुड़ जिलाधिकारी का यह कार्य अत्यंत प्रशंसनीय है।


Subscriber

188585

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना