EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अगल-अगल सड़क हादसों में दो लोगो की मौत ll
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 0 0
    11 Jun 2021 22:56 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया प्रदेश संवाददाता यूपी वेस्ट मोहित गुप्ता 151022222,,, यूपी कासगंज जनपद के पटियाली व सोरों कोतवाली क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। सोरों में देर रात हाइवे पर अनियंत्रित कार चालक ने बाइक सवार रौंद दिया। जबकि शुक्रवार को पटियाली क्षेत्र में सामने से ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार किशोर को रौंद दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पटियाली में गंजडुंडवारा मार्ग ग्राम अलीपुर दादर ईट भट्टा के निकट बाइक सवार 15 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र सुरेशपाल निवासी खिजरपुर थाना सुन्नगढ़ी को अनियंत्रित ट्रैक्टर के चालक ने रौंद दिया। वह पटियाली से दवा लेकर अपने गांव लौटते समय हादसे का शिकार हुआ। जानकारी के बाद पहुंचे परिजनों में किशोर को मृत देख कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। सोरों कोतवाली क्षेत्र में बरेली मथुरा मार्ग पर कासगंज गेट पर ईको कार चालक ने सामने से बाइक सवार फरीदनगर गांव निवासी कमलसिंह पुत्र मोहनलाल को रौंद दिया। रात में पुलिस कर्मियों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां गम्भीर हालात देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां रास्ते में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की मां अनार देवी पत्नी मोहनलाल ने अज्ञात ईको गाड़ी के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना