अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हिमाचल कैबिनेट: आठ घंटे खुलेंगी दुकानें, बसें चलाने को भी मंजूरी
  • 151109037 - PRADEEP KUMAR 0 0
    11 Jun 2021 17:59 PM

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कोविड-19 के मामले घटने के बाद कोरोना कर्फ्यू में कई रियायतें देने पर चर्चा की गई। कोरोना कर्फ्यू शाम पांच बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगा। कैबिनेट ने फैसला लिया कि सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक आठ घंटे सभी दुकानें खुली रहेंगी। वहीं प्रदेश में 14 जून से बसे चलेंगी। इसके लिए कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। प्रदेश के भीतर 50 फीसदी क्षमता के साथ बस सेवा शुरू की जाएगी। हिमाचल में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बसें चलेगी। बाहरी राज्यों के लिए अभी बस सेवाएं शुरू नहीं होंगी। प्रदेश में धारा 144 खत्म कर दी गई है। प्रदेश में बाहर से आने वालों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है लेकिन बिना पंजीकरण के प्रवेश नहीं मिलेगा। सोमवार 14 जून से सरकारी दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारी आएंगे। अभी तक 30 फीसदी कर्मचारी दफ्तरों में आ रहे थे। प्रदेश में मंदिर अभी भी बंद रहेंगे। शादी समारोह के लिए बंदिशें जारी रहेंगी। 20 लोग ही शादी में शामिल हो सकेंगे। एसएमसी शिक्षकों और मिड डे मील वर्करों का मानदेय भी बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बजट घोषणा को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। सरकार ने ट्रांसपोर्टरों को कोई राहत नहीं दी है। हिमाचल में हर ट्रांसपोर्टर को वर्किंग कैपिटल पर 20 लाख रुपये लोन देने का फैसला लिया गया है। सरकार ने इसके लिए 40 करोड़ रुपये का प्रबंध किया है जो कि पांच साल में चुकाना होगा। इस पर 25 फीसदी ही ब्याज देना होगा जबकि 75 फीसदी सब्सिडी सरकार की तरफ से दी जाएगी। चिरगांव से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट 151109037

Subscriber

188577

No. of Visitors

FastMail