EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की 6 गाड़ियों ने पाया काबू
  • 151044297 - RAJEEV KUMAR 0 0
    11 Jun 2021 09:04 AM



औद्योगिक क्षेत्र साइट-चार स्थित एक पेंट की फैक्ट्री में बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग में फंसे 12 कर्मचारियों और ज्वलनशील रसायनों के ड्रमों को बाहर निकाला। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में आया है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट - चार में सतनाम सिंह की जनता पेंट मार्ट के नाम से पेंट व वार्निश बनाने की फैक्ट्री है। बृहस्पतिवार को करीब एक दर्जन कर्मचारी उसमें काम कर रहे थे। शाम करीब चार बजे फैक्ट्री में आग लग गई। देखते-देखते आग की लपटें आसमान छूने लगीं। पड़ोस में स्थित आरजे मेटल फेर्मिंग नामक फैक्ट्री भी आग की चपेट में आ गई। सूचना पर अग्निशमनकर्मी छह गाड़ियों के साथ पहुंचे और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। देखे गाजिआबाद से राजीव कुमार कि रिपोर्ट 151044297


Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना