EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अज्ञात चोरों ने नगदी व जेवरातों पर किया हाथ साफ
  • 151051049 - PAWAN KUMAR 0 0
    10 Jun 2021 21:07 PM



खबर है गोंडा जनपद के इटियाथोक थाना क्षेत्र की जहां बीती रात अज्ञात चोर छत के रास्ते से होकर मकान के अंदर घुस गए, और कमरे में रखे लाखों रुपए कीमत के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ किया सुबह होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई।गृह स्वामी ने स्थानीय थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।वहीं पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। इटियाथोक थाना क्षेत्र के गांव बेनीपुर बहुता निवासी अनिल कुमार तिवारी पुत्र ननकऊ बुधवार की रात अपने परिजनों के साथ मकान के अगले हिस्से में बने कमरे में सोये हुए थे। खबर है, आधी रात के बाद मौका पाकर चोर छत के रास्ते जीने के सहारे मकान के अंदर घुस गए। पीड़ित परिजनों के अनुसार, चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया और अंदर दाखिल हो गए।वहां रखे बॉक्स का ताला तोड़ दिया।चोरों ने बॉक्स में रखे सोने का एक मोहर, 36 चांदी के सिक्के, सोने का झुमका, एक अदद् चांदी का पायल, बिंदिया, एक सूटकेस, कीमती साड़ियां व 42 हजार की नकदी सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ किया, सुबह होने पर जब परिजन जागे और अंदर गए, तो देखा कि बॉक्स का का ताला टूटा है, तथा जेवरात व नकदी के साथ अन्य सामान गायब है।चोरी की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।घटना की सूचना पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आस-पास के लोगों से पूछताछ की।पीड़ित ने बताया कि चोर जेवरात व नकदी सहित लगभग पांच लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए हैं।घटना की लिखित तहरीर अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में दी गई है।प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने बताया, कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इटियाथोक से पवन कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट 151051049


Subscriber

188600

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना