पति की लंबी आयु के लिए रखा व्रत, वट वृक्ष की पूजा की
- 151019049 - VISHAL RAWAT
0
फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया जिला संवाददाता प्रतापगढ़ विशाल रावत 151019049
यूपी के प्रतापगढ़ जिले में पति की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिये विवाहित महिलाओं ने गुरुवार दस जून को व्रत रखा और वट वृक्ष की पूजा की। इस दिन मां बेल्हा देवी मंदिर पर वट वृक्ष की पूजा को भीड़ उमड़ी रही। आक्सीजन की दृष्टि से भी कई स्थानों पर महिलाओं ने बरगद का पौधा लगाया।वट सावित्री व्रत का बड़ा महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि ज्येष्ठ अमावस्या के दिन सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण बचाए थे। इसलिए सुहागिनें भी इस व्रत को रखती है और वट वृक्ष की पूजा करती है। बरगदिया पूजा भी कहा जाता है। दस जून को अमावस्या पड़ रही है। इसी दिन वट सावित्री की पूजा भी की गई। व्रत रखने वाली महिलाओं ने बरगद के पेड़ की परिक्रमा की और सूत बांधा।