प्रताप नगर चौराहा पर सुहागिनों ने बड़े धूमधाम से की वट सावित्री की पूजा
- 151131881 - PIYOOSH KUMAR TIWARI
0
फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया थाना संवाददाता बेनीगंज पीयूष तिवारी 151131881
यूपी के जनपद हरदोई से प्रताप नगर चौराहा पर महिलाओं ने बड़े धूमधाम से की वट वृक्ष की पूजा। आपको बताते चलें सुबह बारिश के चलते महिलाओं ने वट सावित्री पूजा करना शुरू कर दी थी। सुहागिनों ने पति की लम्बी उम्र और सुख शांति के लिए वट वृक्ष की पूजा की। नव विवाहिताओं में वट सावित्री पूजा को लेकर खास उत्साह दिखने को मिला। वट वृक्ष को आम, लीची मौसमी फल अर्पित करने, कच्चे सूत से बांधने और हाथ पंखे से ठंडक पहुंचाने के बाद महिलाओं ने आस्था के साथ इसकी परिक्रमा की। पूजा के बाद वट सावित्री कथा भी सुनी जाती है।ज्येष्ठ मास की अमावस्या के दिन पड़ने वाले इस पर्व मंे सुहागिन महिलाओं ने पूजा की थाली सजाकर वट वृक्ष की 108 बार परिक्रमा की और फल-फूल चढ़ाकर सुख-समृद्धि और पति की लंबी आयु की कामना की।