EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पिछले 7 दिनों में पॉजिटिविटी रेट में 6.5% की गिरावट
  • 151150653 - YATINDRA 0 0
    06 Jun 2021 15:42 PM



देश में कोरोना की दूसरी लहर लगातार कमजोर होती जा रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक हफ्ते पहले संक्रमण दर 9.1% थी, वह शनिवार को गिरकर 3.2% तक आ गई है। यानी पिछले हफ्ते तक देश में हर 100 टेस्ट में से 10 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो रही थी। यह आंकड़ा गिरकर अब 3 और 4 के बीच में पहुंच गया है। बीते दिन देश में 20 लाख 36 हजार 311 सैंपल की जांच की गई। इनमें कोरोना के 1 लाख 14 हजार 415 मामले सामने आए। यह पिछले 61 दिनों में एक दिन में मिले संक्रमितों का सबसे कम आंकड़ा है। इससे पहले 5 अप्रैल को 96,573 केस आए थे। वहीं, पिछले 24 घंटों में 2,681 मरीजों की मौत हुई और 1 लाख 89 हजार 89 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 77,402 की कमी हुई। पिछले 10 दिन की बात करें, तो एक्टिव केस में 9 लाख 42 हजार 424 की कमी रिकॉर्ड की गई और 14 अप्रैल के बाद पहली बार एक्टिव केस का आंकड़ा 15 लाख के नीचे आया है। देश के 15 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।


Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना