EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

2 और राज्यों ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द की
  • 151150653 - YATINDRA 0 0
    02 Jun 2021 17:20 PM



कोरोना से बने हालात के मद्देनजर केंद्र सरकार ने मंगलवार को CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी। हरियाणा ने भी इसी दिन 12वीं बोर्ड एग्जाम न कराने का फैसला लिया। इसके ठीक एक दिन बाद यानी बुधवार को पहले गुजरात ने और फिर थोड़ी ही देर बाद मध्य प्रदेश ने भी अपनी बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा कर दी। मध्य प्रदेश में 12वीं के 11 लाख और गुजरात में 6.83 लाख छात्र हैं। देश के 28 राज्यों में से सिर्फ बिहार में 12वीं और 10वीं दोनों की बोर्ड की परीक्षाएं कराई जा चुकी हैं। 12वीं में 13.4 लाख छात्र शामिल हुए थे। अब बचे 24 राज्यों में अगले एक-दो दिन में फैसला लिया जा सकता है। 8 केंद्र शासित प्रदेशों में से अधिकांश में CBSE बोर्ड के जरिये ही परीक्षाएं ली जाती हैं। CBSE और ICSE के बाद अब UP बोर्ड 12वीं का एग्जाम भी कैंसिल हो सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही इसका ऐलान कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो पहली बार बगैर परीक्षा दिए 12वीं के 26 लाख स्टूडेंट्स पास हो जाएंगे। बोर्ड के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने भी इस ओर इशारा किया है। इससे पहले यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा कैंसिल कर चुका है।


Subscriber

188585

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना