EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जियो ने फिर लाॅन्च किया 98 रुपए वाला प्लान
  • 151150653 - YATINDRA 0 0
    02 Jun 2021 14:39 PM



रिलायंस जियो ने 98 रुपए वाले प्री-पेड प्लान को फिर से लॉन्च किया है। हालांकि वापसी के साथ कंपनी ने इस प्लान की वैधता को 28 दिन से कम करके 14 दिन कर दिया है। इस प्लान की वापसी के साथ ही जियो ने 129 रुपये वाले प्लान को बंद कर दिया है। हम आपको जियो के 200 रुपए से कम कीमत वाले ऐसे प्लान्स के बारे में बता रहे हैं, जिनमें आपको कॉलिंग और डाटा सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। जियो के 98 रुपए वाले प्लान में अब 14 दिनों की वैधता मिल रही है, जबकि पहले इस प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती थी। इसके अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। साथ ही हर रोज 1.5 जीबी डाटा मिल रहा है। इस प्लान में एसएमएस की सुविधा को खत्म कर दिया गया है। जियो के 149 रुपये वाले रिचार्ज पैक की वैलिडिटी 24 दिन है। इस पैक में हर दिन 1 जीबी डेटा के हिसाब से कुल 24 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। इस रिचार्ज पैक में हर दिन 100 एसएमएस फ्री मिलते हैं। इस प्लान में आपको जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलेगी वहीं अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 नॉन-जियो मिनट देगी। इस प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस प्लांस में जियो के प्रीमियम एप्स को मुफ्त में इस्तेमाल भी कर सकेंगे। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की रहेगी। कंपनी ने 129 रुपए वाले प्लान को बंद कर दिया है। 129 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती थी। इस प्लान में कुल 2 जीबी डाटा मिलता था और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही थी।


Subscriber

188613

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना