EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ठाणे में रिहायशी बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 4 महिला समेत 7 लोगों की मौत
  • 151150653 - YATINDRA 0 0
    29 May 2021 11:10 AM



महाराष्ट्र में ठाणे जिले के उल्हासनगर में शुक्रवार को पांच मंजिला इमारत का स्लैब गिर गया। इससे बिल्डिंग में रहने वाले 7 लोगों की मौत हो गई। ताजा जानकारी के मुताबिक, सभी का रेस्क्यू कर लिया गया है। दो लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें एक शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को ठाणे के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मरने वालों में 4 लोग एक ही परिवार के हैं। इस इलाके में एक महीने में यह इस तरह की दूसरी घटना है। रीजनल डिजास्टर मैनेजमेंट सेल के चीफ संतोष कदम ने बताया कि नेहरू चौक एरिया में बनी इस इमारत का नाम साईं सिद्धि है। इसकी 5वीं मंजिल का स्लैब ढह गया। मलबे से अब तक 7 शव निकाले जा चुके हैं। फायर ब्रिगेड और पुलिस के जवान फंसे हुए लोगों को निकालने में जुटे हैं। बिल्डिंग में 29 परिवार रहते थे। बिल्डिंग का निर्माण 1994- 95 के बीच हुआ था। मृतकों में 4 महिलाएं, 3 पुरुष शामिल हैं। इनमें पूनीत बजोमल चांदवाणी (17 वर्ष), दिनेश बजोमल चांदवाणी (40 वर्ष), दीपक बजोमल चांदवाणी (42 वर्ष), मोहिनी बजोमल चांदवाणी (65 वर्ष), कृष्णा इनुचंद बजाज (24 वर्ष), अमृता इनुचंद बजाज (54 वर्ष), लवली बजाज (20 वर्ष) शामिल हैं। उल्हासनगर टाउनशिप में 15 मई को इसी तरह एक अवैध इमारत का स्लैब ढह गया था। यह इमारत चार मंजिला थी और इसकी चौथी मंजिल का ही स्लैब गिर गया था। इसके बाद दूसरे फ्लोर के स्लैब भी गिरते चले गए। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी। बचाव टीम ने 11 लोगों को बाहर निकाला था।


Subscriber

188624

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना