EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

24 घंटे में 2.08 लाख नए केस
  • 151150653 - YATINDRA 0 0
    26 May 2021 09:53 AM



बीते दिन देश में कोरोना संक्रमितों के नए मामलों में मामूली बढ़ोतरी देखी गई। यहां मंगलवार को 2 लाख 8 हजार 714 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इससे पहले सोमवार को नए संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख से नीचे पहुंच गया था। राहत की बात रही कि पिछले 24 घंटे में 2 लाख 95 हजार 85 लोगों ने कोरोना को मात दी। वहीं, मौत के आंकड़ों ने सरकार और लोगों के लिए चिंता बढ़ा रखी है। पिछले 24 घंटे में 4,159 लोगों की कोरोना की वजह से जान गई। मई महीने की बात करें तो बीते 25 में से 13 दिन रोजाना मौतों का आंकड़ा चार हजार के पार रहा है। इससे पहले 7 मई को 4,233, 8 मई को 4,092, 11 मई को 4,198, 12 मई को 4,128, 13 मई को 4,000, 15 मई को 4,077, 16 मई को 4,098, 17 मई को 4,334, 18 मई 4,529, 20 मई को 4,209, 21 मई को 4,194 और 23 मई को 4,454 लोगों की मौत हुई थी। देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।


Subscriber

187540

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश