अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के पिता का निधन
  • 151150653 - YATINDRA 0 0
    21 May 2021 14:33 PM

इंटरनेशनल क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के पिता किरनपाल सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। वह कई दिनों से लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे। 63 साल के किरनपाल ने मेरठ स्थित अपने आवास पर आखिरी सांस ली। मूलरुप से बुलंदशहर के रहने वाले किरनपाल लंबे समय तक यूपी पुलिस में तैनात थे। कुछ साल पहले ही उन्होंने वीआरएस ले लिया था। किरनपाल लीवर की बीमारी से पीड़ित थे, कई दिन से बीमार थे। डॉक्टरों के जवाब देने पर परिवार उन्हें गंगानगर स्थित अपने आवास पर ले आए थे। उनका उपचार दिल्ली एम्स व नोएडा के एक अस्पताल में चल रहा था। इंग्लैंड के डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी रहा। दिल्ली व नोएडा में उनकी कीमो थेरेपी पूरी हो गई थी। जिसके बाद वह खुद को ठीक महसूस कर रहे थे। लेकिन दो सप्ताह पहले उनकी हालत फिर खराब हो गई थी। उन्हें गंगानगर स्थित पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत स्थिर रहने के कुछ दिन बाद मुजफ्फरनगर क्षेत्र के मसूरी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। लीवर की बीमारी के कारण उन्हें पीलिया और अन्य कई बीमारी ने चपेट में ले लिया, जिसके बाद डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था। किरनपाल ने मार्च महीने के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए भुवी को वोट देने की अपील की थी। भुवी सर्वाधिक वोट पाकर प्लेयर ऑफ द मंथ चुने भी गए थे। अब भुवी और उनकी मां इंद्रेश देवी और बहन रेखा पिता की देखरेख कर रहीं थीं। भुवनेश्वर कुमार घर पर ही पिता की सेवा कर रहे थे। चर्चा है कि भुवी की पत्नी नूपुर गर्भवती हैं। भुवनेश्वर ने अब तक भारत के लिए 21 टेस्ट खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 37 पारियों में 63 विकेट लिए हैं। उनका औसत 26.90 का रहा है। उनके नाम 4 बार पारी में 5 विकेट लेने का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने जनवरी, 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पिछला टेस्ट खेला था। पिछले कुछ सालों में वे कई बार चोटिल हो चुके हैं। पिछले साल सितंबर में IPL के दौरान वे चोटिल हो गए थे। इस साल इंग्लैंड के खिलाफ मार्च में उन्होंने लिमिटेड ओवर सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की। हालांकि, उन्हें जून में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और अगस्त में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया।

Subscriber

188561

No. of Visitors

FastMail