EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

केजरीवाल 72 लाख लोगों को मुफ्त राशन देंगे
  • 151150653 - YATINDRA 0 0
    18 May 2021 17:36 PM



कोरोना संक्रमण से जूझ रही दिल्ली के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार ने 4 बड़े ऐलान किए हैं। इनमें मुफ्त राशन, मौत पर मुआवजा और प्रभावित परिवारों को पेंशन जैसी राहत दी गई है। केजरीवाल ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि इन घोषणाओं से लोगों को काफी राहत मिलेगी। केजरीवाल ने कहा- दिल्ली सरकार 72 लाख लोगों को 5 किलो राशन देती है, इस महीने यह राशन मुफ्त मिलेगा। 5 किलो दिल्ली सरकार देगी और 5 किलो प्रधानमंत्री योजना के तहत यानी कुल 10 किलो राशन मुफ्त मिलेगा। ऐसे कई लोग हैं, जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं। इन्हें भी राशन दिया जाएगा। िपछली बार भी हमने ऐसा ही किया था और इस बार भी ऐसा ही कर रहे हैं। जो राशन मांगेगा, उसे राशन देंगे। ऐसे कई लोग हैं जिनकी मृत्यु कोरोना संक्रमण के चलते हुई है। हम मुसीबत की घड़ी में ऐसे लोगों के परिवारों को थोड़ी राहत पहुंचा सकते हैं। जिन लोगों की जान कोरोना से गई है, उनके परिवारों को 50 हजार रुपये का मुआवजा मिलेगा। कई ऐसे परिवार हैं, जिनके घर में कमाने वाले की ही संक्रमण से मौत हो गई है। ऐसे परिवारों को 50 हजार मुआवजे के साथ ढाई हजार रुपए महीना पेंशन भी दी जाएगी। कोरोना के चलते जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया है, उन्हें 2,500 रुपए महीने दिए जाएंगे। ये मदद उन्हें 25 साल की उम्र तक मिलती रहेगी। इसके अलावा उन्हें मुफ्त शिक्षा भी दी जाएगी। केजरीवाल ने कहा- दिल्ली सरकार ने ईमानदारी से काम किया और भ्रष्टाचार को कम किया है। जो पैसा भ्रष्टाचार कम होने की वजह से बचा है, उसी से ये घोषणाएं पूरी की जाएंगीं। लॉकडाउन से लोगों का रोजगार खत्म हुआ है। बहुत से ऐसे लोग हैं, जिनके घरों में अपनों की मौत हो गई है। कमाने वालों की जान चली गई है। बच्चे अनाथ हुए हैं, बुजुर्ग अकेले हो गए हैं। ऐसे लोगों को घोषणाओं से राहत मिलेगी।


Subscriber

188596

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना