EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जैकी श्रॉफ के 37 साल तक मेकअप आर्टिस्ट रहे शशि सातम का हुआ निधन
  • 151150653 - YATINDRA 0 0
    18 May 2021 17:10 PM



बॉलीवुड के सीनियर मेकअप आर्टिस्ट शशि सातम का सोमवार को स्ट्रोक के कारण निधन हो गया है। इस बात की जानकारी एक्टर जैकी श्रॉफ ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है और दुख व्यक्त किया है। जैकी ने यह भी बताया है कि शशि सातम 37 सालों से उनके साथ काम कर रहे थे। जैकी श्रॉफ ने शशि सातम के साथ की एक फोटो शेयर कर लिखा, "शशि दादा आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे। 37 साल से मेरे मेकअप पर्सन रहे शशि दादा का निधन हो गया है।" जैकी के बाद उनकी पत्नी आयशा श्रॉफ ने भी एक पोस्ट शेयर कर शशि सातम को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, "RIP, शशि दादा। हम आपको हमेशा याद करेंगे।" शशि सातम को इंडस्ट्री में शशि दादा के नाम से भी जाना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शशि सातम पिछले साल लॉकडाउन के बाद से ही बीमार थे। इसके अलावा पिछले बुधवार को वे अपने बाथरूम में फिसल कर गिर गए थे, जिसके कारण वे स्ट्रोक से पीड़ित हो गए थे। इसके बाद उनकी तबीयत और भी ज्यादा बिगड़ गई थी। कई दशकों के अपने लंबे करियर में शशि दादा ने 90 और 2000 के दशक में ऋषि कपूर और जैकी श्रॉफ सहित कई अन्य प्रसिद्ध अभिनेताओं के साथ काम किया। जैकी श्रॉफ के साथ उन्होंने हीरो, '1945: ए लव स्टोरी', 'परिंदा' और 'मेरा धर्म', 'कर्ज', 'तेरी मेहरबानियां', 'मेरा जवाब', 'क्यों की', 'हलचल' जैसी अन्य कई फिल्मों में किया था।


Subscriber

188825

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक