EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अमिताभ बच्चन ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज
  • 151150653 - YATINDRA 0 0
    16 May 2021 14:12 PM



बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन, जिन्होंने पिछले महीने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी, ने रविवार को वैक्सीन की दूसरी डोज ले ली है। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर फैन्स को दी है। बिग बी ने फोटो शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, "दूसरा भी हो गया। कोविड वाला, क्रिकेट वाला नहीं" हंसने वाले इमोटिकॉन के साथ वो आगे लिखते हैं, "सॉरी, सॉरी यह काफी बुरा था।" फोटो में, बिग बी को ग्रीन कलर की टी-शर्ट और ब्लैक कलर की ट्रैक पैंट के साथ एक ब्लैक मास्क और सिर पर एक बंदना पहने हुए देखा जा सकता है। अमिताभ बच्चन ने 1 अप्रैल को सोशल मीडिया के जरिए पहले डोज के बारे में जानकारी दी थी। उस समय उन्होंने बताया था कि अभिषेक बच्चन को छोड़कर उनके परिवार के सभी सदस्यों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है। उस वक्त शूटिंग में व्यस्त होने की वजह से अभिषेक बच्चन वैक्सीन नहीं लगवा पाए थे।


Subscriber

188599

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना