अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

राजस्थान में कोरोना के 14289 नए मामले और 155 की मौत
  • 151113047 - JAYLAL NAGAR 0 0
    14 May 2021 22:12 PM

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14289 नए पाॅजिटिव केस मिलने के साथ ही 155 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक कुल 6472 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, कुल पॉजिटिव केसों की संख्या आठ लाख 35 हजार 814 है। शुक्रवार को 13,270 पीड़ित उपचार के बाद स्वस्थ हुए हैं। वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या दो लाख 12 हजार 753 है। एक्टिव केसों की वर्तमान स्थिति को देखते हुए सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में आरटीपीसीआर टेस्ट की क्षमता बढ़ाई है। ग्रामीण इलाकों में घर-घर सर्वे किया जा रहा है। इसी बीच, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि एक्टिव केसों के मामले में राजस्थान देश में चौथे नंबर पर है। वर्तमान में ऑक्सीजन आवंटन 435 मैट्रिक टन है, जबकि मांग अधिक है,स्थिति बेहद नाजुक है। क्योंकि पूर्व में बर्नपुर और बलिंगनगर से 100 मैट्रिक टन ऑक्सीजन का आवंटन हुआ, लेकिन उसे उठाने में अड़चन है। बेहतरीन प्रयासों के बावजूद इस कोटा का उपयोग नहीं हो पा रहा है। गहलोत ने कहा कि मैं जामनगर और हजीरा से ऑक्सीजन के आवंटन को संशोधित करने की मांग करता हूं। बढ़ते संक्रमण के बीच कोरोना के उपचार में काम आने वाले इंजेक्शन और दवाइयों की कालाबाजारी भी काफी हो रही है। पुलिस लगातार कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। सीएम गहलोत ने ट्वीट में कहा कि कोरोना महामारी की विकट परिस्थितियों में कुछ लोग दवा और अन्य जरूरी सामान की जमाखोरी व कालाबाजारी कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर राजस्थान सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। बढ़ते संक्रमण के बीच 45 साल या इससे अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन कभी भी बंद हो सकता है। अशोक गहलोत सरकार के पास इस उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन के लिए पर्याप्त डोज नहीं है। कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने पहली डोज तो लगवाली थी,लेकिन अब वैक्सीनेशन के लिए पर्याप्त डोज नहीं है। इस कारण उन्हें दूसरी डोज नहीं लग पा रही है। चिकित्सा मंत्री डॉ.रघु शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार से अब तक1.49 करोड़ डोज ही मिली है, यह 45 साल या इससे अधिक उम्र के लोगों के लिए है। राजस्थान के जयलाल नागर की रिपोर्ट 151113047

Subscriber

188581

No. of Visitors

FastMail