EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

धरमंगदपुर में अचानक लगी आग से कई घर तबाह, मवेशी भी जले
  • 151149896 - SANJEEV KUMAR SHUKLA 0 0
    09 May 2021 19:40 PM



औरैया थाना बेला के अंतर्गत ग्राम धरमंगदपुर में अज्ञात कारणों से तीन घरों का सारा सामान जलकर राख हो गया कल दिनांक 8 तारीख को आग कैसे लगी कारणों का पता नहीं चला लेकिन आग इतनी विकराल थी कि कुछ ही देर में तीनों घरों का सारा सामान जल गया इस संबंध में एसडीएम राशिद अली खान को जानकारी दी गई उन्होंने संबंधित लेखपाल को भेजकर नुकसान का आकलन करवा कर आर्थिक सहायता दिए जाने की बात कही धरमंगदपुर थाना बेला सुभाष चंद्र पुत्र शालिग्राम जाटव के घर में दोपहर को अचानक आग लग गई 1गाय एवम एक गाय का बछड़ा पंपिंग सेट साइकिल 2 कुंतल गेहूं 2 कुंटल सरसों चारपाई बिस्तर आदि सब जलकर राख हो गया इसके बाद आग ने रेशम पुत्र केशवलाल जाटव के घर को भी अपने आगोश में ले लिया आटा चावल गेहूं उनकी गाय का बछड़ा चारपाई बिस्तर अनाज जलकर खाक हो गया राजेश पुत्र जुगराज के घर में भी अपना प्रचंड रूप दिखाकर सब कुछ जलकर राख हो गया बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया पंपिंग सेट चलवा कर आग पर काबू पाया तीनों घरों में खाने के लिए तबाह हो गए चावल गेहूं अनाज सब जल गया बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया क्षेत्र के नवनिर्वाचित सदस्य आदर्श ठाकुर ने कहा तहसीलदार गौतम सिंह को सूचना देकर जल्द ही सरकारी मदद दिलवाएंगे देखे बेला से संजीव कुमार शुक्ला की रिपोर्ट


Subscriber

188800

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - काशी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 37 पार्किंग स्थल, VIP से लेकर बसों तक के लिए अलग व्यवस्था     VARANASI - जन्मदिन पर विश्वनाथ धाम पहुंचीं रेखा गुप्ता, देश और दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना