EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पत्रकार के निधन पर वर्चुअल मीटिंग द्वारा की गई शोक सभा
  • 151122316 - RISHABH DWIVEDI 0 0
    09 May 2021 18:35 PM



पत्रकार एसोसिएशन प्रयागराज यूपी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रतापगढ़ जनपद निवासी गिरिजा शंकर पाठक की लम्बी बीमारी के चलते प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में शुक्रवार को निधन हो गया था, साथ ही संघ के प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष सुभाष तिवारी की भाभी व संघ के हरदोई जिला के शाहाबाद तहसील अध्यक्ष संजीव बांगा के बड़े भाई के निधन होने पर पत्रकार एसोसिएशन प्रयागराज यूपी संघ के दायित्व प्राप्त पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से प्रान्तीय अध्यक्ष अशोक पाठक के नेतृत्व में शनिवार शाम 5 बजे एक शोक सभा का आयोजन किया गया। वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल सभी संघ के लोगो ने शोक ब्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखते हुए मृतको के परिजनों को इस दुःख की घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करने व मृत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस वर्चुअल मीटिंग में कमलाकार सिंह, पी सी पाण्डेय, सुरेश चन्द्र पाण्डेय, सुभाष शुक्ला,सोनू भटनागर,ओम कुमार द्विवेदी,जय नाथ तिवारी, मुकेश राठौर,दुर्गेश मिश्रा, सर्वेश मिश्रा, अनुराग चौरसिया, सौरभ पाठक,रविन्द्र कुमार यादव,शिवेन्द्र कुमार, सतीष कुमार, अंकित शर्मा,सहित दर्जनों पत्रकार व संघ के पदाधिकारी शामिल रहे। देखे घूरपुर से ऋषभ द्विवेदी की रिपोर्ट


Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना