EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बेनीगंज पुलिस 28 लीटर अप मिश्रित शराब के साथ तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार.
  • 151131881 - PIYOOSH KUMAR TIWARI 0 0
    09 May 2021 17:21 PM



यूपी के जनपद हरदोई थाना बेनीगंज क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा कोथावां से 28 लीटर अप मिश्रित शराब के साथ तीन अभियुक्तों को बेनीगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार। आपको बताते चलें कोविड-19 के चलते लॉकडाउन लगाया गया है जिसमें इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर बाकी चीजों पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिसको ध्यान में रखते हुए थाना प्रभारी बेनीगंज राज करन शर्मा अपने क्षेत्र में अवैध रूप से काम करने वाले कारोबारियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। थाना प्रभारी राजकरण शर्मा ने बताया है कि मुखबिर की सूचना पर मय पुलिस टीम के साथ दिनांक 08/05/2021 को अभियुक्त गौतम सक्सेना के घर कस्बा कोथावां से दो पिपियो में करीब 28 लीटर अप मिश्रित शराब व 200 ग्राम नौसादर व 300 ग्राम यूरिया अलग-अलग पन्नी में 200ml की 20 शीशी खाली बरामद कर अभियुक्त गण गौतम सक्सेना पुत्र गंगा सक्सेना, हैप्पी सोनी पुत्र सियाराम, आकाश पुत्र राज कुमार सक्सेना को मय उपकरण मौके से गिरफ्तार किया गया है। वर्तमान में लॉकडाउन के समय अभियुक्त गौतम सक्सेना के घर पर अप मिश्रित शराब बनाकर बेचा जा रहा था जिसके संबंध में बेनीगंज पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 298/21 धारा 272 भादवि व 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।रिपोर्ट पीयूष तिवारी 151131881


Subscriber

188624

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना