EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

देश में लगातार चौथे दिन चार लाख से ज्यादा कोरोना केश 4,091 लोगों की मौत, केरल-कर्नाटक सर्वाधिक
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0 0
    09 May 2021 07:13 AM



नई दिल्ली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कोहराम के बीच कुछ राहत की खबर मिली है। देश के 180 जिलों में पिछले सात दिनों से और 18 जिलों में पिछले 14 दिनों से कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला नहीं मिला है। अगर पूरे देश की बात करें तो लगातार चौथे दिन शनिवार को चार लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए और लगातार दूसरे दिन चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से देर रात तक मिली रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान 4,03,626 नए मामले मिले हैं, 3,86,207 मरीज ठीक हुए हैं और 4,091 और लोगों की मौत हुई है। इस तरह ठीक होने वालों और नए मरीजों के बीच अंतर कम हो रहा है। पहले प्रतिदिन ठीक होने वालों से एक लाख से ज्यादा नए मरीज मिल रहे थे। कुल संक्रमितों की संख्या दो करोड़ 22 लाख 95 हजार को पार कर गई है। इनमें से एक करोड़ 83 लाख 11 हजार से ज्यादा मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और 2,42,398 लोगों की जान भी जा चुकी है। 37,32,467 सक्रिय मामले हैं। मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे अपडेट किए गए नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक कुल संक्रमितों का आंकड़ा करीब 2.19 करोड़, ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 1.78 करोड़ और मृतकों की संख्या 2,38,270 थी। सक्रिय मामले 37,23,446 थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि देश के 54 जिले ऐसे भी हैं जहां पिछले 21 दिनों यानी तीन हफ्ते से कोरोना संक्रमण का कोई नया केस नहीं पाया गया है। देश में एक दिन में 4,03,626 मिले कोरोना के नए मामले और 4,091 लोगों की मौत भी हुई है केरल-कर्नाटक में कम नहीं हो रहे केस केरल और कर्नाटक में मामले कम नहीं हो रहे। बीते 24 घंटे के दौरान केरल में 41 हजार और कर्नाटक में 47 हजार से ज्यादा मामले पाए गए हैं। महाराष्ट्र में कुछ मामले जरूर कम हुए हैं, सख्ती के मुकाबले कमी ज्यादा नहीं हो रही है। अभी भी रोजाना 50 हजार से ज्यादा मामले मिल रहे हैं। सबसे ज्यादा मौतें भी वहीं हो रही हैं। शनिवार को भी महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 864 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा कर्नाटक में 482, दिल्ली में 332, उत्तर प्रदेश में 297, तमिलनाडु में 241, छत्तीसगढ़ में 223, पंजाब में 171, राजस्थान में 160 और हरियाणा में 155 और मरीजों की जान गई है। अब तक 30 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट अब तक 30 करोड़ से ज्यादा टेस्ट भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए शुक्रवार को पूरे देश में 18,08,344 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक कुल 30 करोड़ चार लाख से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। सर्वाधिक नए केस वाले राज्य महाराष्ट्र 56,578 50.53 कर्नाटक 47,563 18.86 केरल 41,971 18.66 उत्तर प्रदेश 26,636 14.80 तमिलनाडु 27,397 13.51 दिल्ली 17,364 13.10 बंगाल 19,436 9.73 राजस्थान 17,987 7.38 आंध्र प्रदेश 20,065 12.65 हरियाणा 14,667 6.02


Subscriber

187478

No. of Visitors

FastMail

बस्ती - पीएम ने मन की बात में योग, आपात काल और श्रावण मास पर की चर्चा     वाराणसी - झूम के बरसे बादल, लबालब हुए कई क्षेत्र; मानसून आने से किसानों को राहत     हरदोई - यूपी के किसान 31 जुलाई से पहले करवा लें फसल बीमा, नहीं तो पछताना पड़ेगा     अयोध्या - एक महीने में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे रामजन्मभूमि परिसर के सभी मंदिर     नई दिल्ली - ऑफिस में REEL देखने वाले हो जाएं सावधान, रखी जा रही है कड़ी नजर जा सकती है नौकरी     बंगाल - लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में उठे सवाल, महिला आयोग की टीम ने लगाए कई आरोप     भुवनेश्वर - पुरी रथ यात्रा भगदड़ मामले SP-DM का ट्रांसफर और पुलिस अधिकारी निलंबित