EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पश्चिम बंगाल में आंशिक लॉकडाउन की प्रक्रिया शुरू
  • 151018477 - DEEPAK KUMAR SHARMA 0 0
    06 May 2021 15:18 PM



आज तीसरी बार मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के साथ ही ममता बंदोपाध्याय एक्शन मूड में नजर आईं।ज्ञातब्य हो कि इस माह के दो तारीख के बाद से ही बंगाल राजनीतिक हिंसा की आग में झुलस रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन महीनों से यहाँ चुनाव आयोग का दखल होने की वजह से उनके हाथ बंधे हुए थे, लेकिन उनके मुख्यमंत्री बनने के साथ ही कानून व्यवस्था को देखना उनकी जिम्मेदारी है।दोषी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।उनकी पहली जिम्मेवारी है कि किस तरह कोरोना जैसी महामारी से निपटा जाए।इसी क्रम में कल से ही लोकल ट्रेन सेवा को स्थगित किया गया है।बाहर के राज्य से बंगाल में आने पर कोरोना नेगेटिव का प्रमाण आवश्यक होगा।दुकानें सुबह सात बजे से दस बजे तक एवं शाम पांच बजे से सात बजे तक खुली रहेंगी।इसके अलावा ज्वेलरी की दुकानें दोपहर बारह बजे से तीन बजे तक खुली रहेंगी।आवश्यक वस्तुओं को इससे अलग रखा गया है।इस लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जाएगा। पश्चिम बंगाल से स्टेट इंचार्ज दीपक शर्मा की रिपोर्ट 151018477


Subscriber

188582

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना